आगरालीक्स….. ट्रेन में सफर करने पर पांच साल से कम के बच्चे के लिए भी टिकट, इस पर रेलवे ने सफाई दी है, पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ली चुटकी, कहा शुक्र है ये नहीं कहा कि गर्भवती से अतिरिक्त रेल टिकट वसूला जाएगा।
ट्रेन से सफर करने पर पांच साल से कम के बच्चों के लिए टिकट नहीं ली जाती है लेकिन अब रेलवे ने एक वैकल्पिक व्यवस्था दी है, जिसके बाद पांच साल से कम उम्र के बच्चों का टिकट लेकर बर्थ और सीट पर बच्चे को बिठा सकते हैं। ऐसे में मीडिया में पांच साल से कम के बच्चों की ट्रेन टिकट लेने की खबरें सुर्खियों में छाई हुई है।
रेलवे ने दी सफाई देते हुए कहा कि यह पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए फ्री ट्रेन यात्रा है, पांच साल से कम उम्र के बच्चे का टिकट एक वैकल्पिक व्यवस्था है, बच्चे के लिए अलग से बर्थ और सीट चाहते हैं तो टिकट ले सकते हैं, इस टिकट के रेट वहीं होंगे जो आम लोगों के लिए होते हैं। काई छूट नहीं है।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ली चुटकी
इस खबर पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने चुटकी ली है, कहा है कि
एक साल के बच्चों पर फ़ुल रेल टिकट लगानेवाली भाजपा सरकार का शुक्र मनाइए कि उसने ये नहीं कहा कि गर्भवती महिला से रेल में अतिरिक्त टिकट वसूला जाएगा।
रेल अब ग़रीबों की नहीं रही।
अब जनता भाजपा की फ़ुल टिकट काटेगी।