आगरालीक्स…आगरा में आधी रात को जंगली जानवर का हमला. मच गया हड़कंप और चीख पुकार. लोगों ने घेराबंदी कर जानवर पर खतरनाक जानवर को उतारा मौत के घाट. वीडियो के लिए करें क्लिक…
आगरा के थाना मनसुखपुरा के गांव बाज का पुरा में गुरूवार की आधी रात को चंबल के बीहड़ से निकलकर एक खतरनाक जंगली जानवर लकड़बग्घा घुस आया. लकड़बग्घा यहां रहने वाले चतुर सिंह के घर घुस गया और पशुओं पर हमला बोलना शुरू कर दिया. चतुर सिंह के परिवार ने जब ये देखा तो उनमें हड़कंप मच गया और चीख पुकार मच गई. जंगली जानवर के गांव में घुसने की खबर से दहशत फैल गई.
इधर किसान की आवाज सुनकर दर्जनभर से अधिक ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर एकत्रित हो गए और जंगली जानवर को चारों तरफ से घेराबंदी कर घेर लिया. जंगली जानवर ने भी ग्रामीणों पर हमले किए लेकिन ग्रामीणों ने लाठी डंडों से उस पर हमला बोल दिया और पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया. जिससे जंगली जानवर लकड़बग्घा की मौत हो गई. इसका एक वीडियो वायरल हो गया जिससे वन विभाग में हड़कंप मच गया है. वन विभाग के कर्मी जांच कर रहे हैं.