आगरालीक्स ….कोरोना के केस कम नहीं हो रहे हैं, लक्षण मामूली हैं लेकिन संक्रमित होने पर परेशानी हो रही है। भीड़ में जाएं तो मास्क पहनकर जाएं, जानें आज कितने केस मिले।
जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, आगरा में कोरोना की जांच के लिए 1816 सैंपल लिए गए। 10 साल, 12 साल के बच्चों सहित कोरोना के नौ केस मिले हैं, एक डॉक्टर में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। जबकि छह मरीज आगरा से बाहर के हैं, ये अलग अलग राज्यों से आए थे और रेलवे स्टेशन पर सैंपल लिए गए थे।
कोरोना के एक्टिव केस 67
कोरोना पॉजिटिव 28 मरीज ठीक भी हुए हैं, आगरा में अब कोरोना के एक्टिव केस 67 हैं, इन सभी का घर पर ही इलाज चल रहा है।