आगरालीक्स… मथुरा-वृंदावन के धार्मिक स्थलों के दर्शन अब नई रेल बस से हो सकेंगे। गीत-संगीत की ध्वनि भी गूंजा करेंगी। जानिये जन्माष्टमी पर मिले तोहफे की खासियत।
417 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई है बस
रेलवे बोर्ड के निर्देश पर उत्तर-मध्य रेलवे के निर्देश पर बरेली के इज्जतनगर रेल मंडल के यांत्रिक कारखाने में मीटर गेज में तैयार कर इसे उपलब्ध कराया गया है। इस पर 417 करोड़ रुपये की लागत आई है। इस रेल बस का पूरी तरह से रूपान्तर किया गया है।
आधुनिक सुविधाओं से युक्त है नई रेल बस
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेल बस को आधुनिक और उन्नत यात्री सुविधाओं से युक्त इस नई रेल बस में अनेक खूबिया हैं। इसमें 180 हार्स पावर के स्थान पर 320 हॉर्स पावर का इंजन लगाया गया है।
मोबाइल-लैपटॉप चार्जर, म्यूजिक सिस्टम भी लगा
रेल बस में आरामदायक कुशनयुक्त सीटें, स्टील बाडी के साथ मोबाइल और लैपटॉप चार्जर की सुविधा भी लोगों को उपलब्ध रहेगी। पैसेंजर एड्रेस सिस्टम के साथ यात्रियों के मनोरंजन के लिए म्यूजिक सिस्टम और सीसी कैमरों को लगाया गया है।