Tuesday , 16 June 2026
Home आगरा Agra News : Rising trend of water in Chambal, Likely to cross 135 Meter water level in evening #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Rising trend of water in Chambal, Likely to cross 135 Meter water level in evening #agra

161

आगरालीक्स ….आगरा में आई बाढ़, 1996 का टूट सकता है रिकॉर्ड, एक दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी, स्कूल डूबा, गांव खाली कराने के लिए मुनादी। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि राहत कार्य जारी है, 1996 के बाद 2019 और 2021 में चंबल का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है।


बारिश के बाद कौटा बैराज के 16 गेट खोल दिए गए हैं, इससे चंबल में जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। चंबल क्षेत्र में आगरा के पिनाहट, बाह के साथ ही राजाखेड़ा के गांव आते हैं। चंबल में खतरे का निशान 130 मीटर पर है लेकिन यह बुधवार सुबह 132 मीटर को पार कर गया और जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
136 मीटर पार कर सकता है जलस्तर
चंबल में बाढ़ के लिए खतरे का निशान 130 मीटर पर है, लेकिन कोटा बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी से जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। कोटा बैराज से 17 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, इससे बुधवार रात तक चंबल का आगरा में जलस्तर 135 के पार पहुंच सकता है यह 136 को पार कर नया रिकार्ड भी बना सकता है। इससे पहले 1996 में चंबल का जलस्तर 136.60 मीटर तक पहुंचा था, पिछले साल 2021 में 135 मीटर पार हो गया था, इसे देखते हुए प्रशासन ने इंतजाम किए हैं।

डीएम प्रभु एन सिंह का मीडिया से कहना है कि राइजिंग ट्रेंड है, पीछे से इनपुट मिला है और हमारी टीम बता रही है कि बुधवार शाम तक चंबल का जलस्तर 135.50 मीटर तक पहुंच सकता है। वैसे बारिश नहीं हुई है, इससे राहत मिल सकती है, बाह और पिनाहट के 12 से अधिक गांव में बचाव और राहत कार्य के लिए टीमें तैनात की गई हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: 13-year-old Prince was murdered by his own friend in Kiraoli…#agranews

आगरालीक्स…चौंकाने वाला खुलासा. आगरा के किरावली में 13 साल के प्रिंस की...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Strict orders from the Agra DM: Sewerage project work must be completed before the rains, without fail…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डीएम के सख्त आदेश-बरसात से पहले हर हाल में हो...

agraleaksआगरा

Agra Live News: Shrimad Bhagwat Katha at the Radha Krishna Temple, Lawyers Colony, Agra, from June 17 to 24…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राधा कृष्ण मंदिर, लॉयर्स कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा कल से....

बिगलीक्स

Agra Video News: 19 accused arrested following the uproar over a youth’s death in a collision with a Thar in Fatehbad, Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में थार की टक्कर से युवक की मौत के...

error: Content is protected !!