आगरालीक्स…अ सक्सेस लव स्टोरी…फ्रेंड के घर अपना बैग छोड़कर युवती अपने प्रेमी के पास पहुंच गई. परिजनों ने काफी तलाशा लेकिन दोनेां का पता नहीं चला. अब सड़क पर दिखी युवती तो पहुंच गए परिजन…
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में एक युवक और युवती की प्रेम कहानी सक्सेस हो गई. दोनों के ही परिजनों ने उनके रिश्ते को कबूल किया और उनकी शादी करा दी. इससे पहले युवती बिना परिजनों को जानकारी दिए अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गए थे लेकिन अब परिजनों ने उनके इस रिश्ते पर अपनी सहमति जताई है.

ये है पूरा मामला
मामला थाना एका क्षेत्र के पाढ़म के गांव स्यौड़ी का है. यहां रहने वाली एक युवती इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी. चार दिन पहले वह अपनी साइकिल और बैग को जसराना क्षेत्र के पाढ़म में अपनी सहेली के यहां छोड़कर एटा निवासी अपने प्रेमी के साथ चली गई. युवती के परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा. बुधवार की शाम को युवती अपनी सहेली के घर पहुंची लेकिन उसे लोगों ने देख लिया. जानकारी होने पर युवती और युवक के परिजन भी वहां आ गए. लोगों की सलाह पर दोनों के ही परिजन दोनों के रिश्ते पर सहमत हो गए और दोनों की शादी करा दी. इसके बाद युवती अपनी ससुराल चली गई.