
आगरा के खंदारी में एक कॉम्प्लेक्स में स्थित ज्वैलरी शोरूम में शनिवार रात को दो बदमाश घुस गए, उन्होंने मुंह पर रुमाल बांध रखा था, उन्होंने ज्वैलरी शोरूम में इत्मिनान से चोरी की, जिस तरह से ज्वैलर अंगूठी ग्राहक को दिखाते हैं, उसी अंदाज में चोर ज्वैलरी चोरी करते हुए सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं। करीब आधे घंटे तक चोरी करने के बाद दूसरी फुटेज में चोरों के मुंह पर रुमाल नहीं है, और वे अल्मारी को खोलने का प्रयास कर रहे हैं। पॉश इलाके में ज्वैलरी शोरूम में चोरी कर चोर फरार हो गए।
25 से 30 साल की उम्र के चोर
सीसीटीवी में दिखाई दे रहे चोरों की उम्र 25 से 30 साल के करीब बताई जा रही है, वे जिस तरह से चोरी कर रहे हैं, उससे वे शिक्षित लग रहे हैं। रविवार सुबह ज्वैलरी शोरूम खुलने के बाद चोरी की जानकारी हुई। इस पर सीसीटीवी खंगाले गए, इसमें चोरी करते हुए दो चोर दिखाई दे रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
5 लाख की ज्वैलरी चोरी
पुलिस छानबीन में सामने आया है कि ज्वैलरी शोरूम से चोरों ने करीब पांच लाख के गहने चोरी किए हैं, चोरों ने कीमती ज्वैलरी की चोरी की है।
दाल मिल में चोरी सीसीटीवी में कैद
वहीं, शनिवार रात को यमुना पार स्थित दाल मिल में चोरी कर 5 लाख का कैश चोर ले गए। यह चोरी भी सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसमें भी युवक चोरी करते दिखाई दे रहे हैं, जींस का पेंट और टी शर्ट पहने हुए चोर मुंह पर रुमाल बांधे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
Leave a comment