आगरालीक्स ……आगरा कंपनी के लिए काम कर रही डिटेक्टिव एजेंसी ने पकड़े नामचीन कंपनी के नकली अंडरवियर, तीन अरेस्ट किए।
आगरा में नकली अंडरवियर की भी बिक्री हो रही है। ऐसे में कोलकाता की ऑलवेज डिटेक्टिव सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के ऑपरेशन एक्जीक्यूटिव हबीर उर रहमान और डिटेक्टिव एजेंसी के देशपाल सिंह ने पुलिस को बताया था कि सुभाष बाजार, बिजलीघर में माचो कंपनी के नकली अंडवियर की बिक्री की जा रही है।

इस तरह पकड़े गए नकली अंडवियर
कंपनी के अंडरवियर पर जिस जगह नाम दर्ज होना चाहिए, वह बाजार में बिक रहे अंडरवियर पर नहीं था। पुलिस ने सुभाष बाजार में दुकानदारों पर छापेमारी की। पथवारी निवासी अतुल कुमार, गिरधर लाल त्रिलोक चंद के दुकानदार विजय नगर कॉलोनी निवासी त्रिलोक चंद और प्रकाश ड्रेसेस के दकानदार कमला नगर निवासी रवि प्रकाश अग्रवाल को पुलिस ने पकड़ लिया। दुकानदारों के पास से अंडरवियर के पैकेट मिले हैं, एक जगह 330 और दूसरी जगह से 102 और तीसरे दुकानदार से 222 नकली अंडरवियर जब्त किए गए। धोखाधड़ी, कॉपीराइट अधिनियम और ट्रेडमार्क अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। एसओ मंटोला राजवीर सिंह का कहना है कि दुकानदारों को अरेस्ट कर लिया था, सात साल से कम सजा का प्रावधान है इसलिए जमानत दे दी गई।