नईदिल्लीलीक्स.. आंखों में मिर्च झोंककर दो करोड़ रुपये की ज्वैलरी लूटी। दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में हुई वारदात। पुलिस का दावा- अहम् सुबूत हाथ लगे।
कोरियर कंपनी के कर्मचारी को बनाया निशाना
दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में बुधवार की सुबह साढ़े चार बजे एक कोरियर कंपनी का कर्मचारी ज्वैलरी लेकर जा रहा था। रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने रोककर उसकी आंखों में मिर्चा पाउडर झोंक दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
कर्मचारी कुछ समझ पाता , बदमाश ज्वैलरी से भरा पैकेट लूटकर भाग गए। पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी की। पुलिस का कहना है कि वारदात को लेकर कुछ अहम् सुराग हाथ लगे हैं। बदमाशों को जल्द गिरऱफ्तार कर लिया जाएगा।