आगरालीक्स…आगरा नगर निगम में आज ताजमहल का नाम तेजोमहालय करने को लेकर प्रस्ताव रखा जाना था लेकिन हंगामे के कारण सदन स्थगित….
आगरा नगर निगम में आज ताजमहल का नाम तेजोमहालय रखने को लेकर प्रस्ताव पारित किया जाना था लेकिन सदन में चले हंगामे के कारण सदर को स्थगित कर दिया गया है. इसके कारण ताजमहल का नाम तेजोमहालय रखने का प्रस्ताव नही रखा जा सका. दोपहर तीन बजे मेयर नवीन जैन की अध्यक्षता में नगर निगम का सदन शुरू हुआ. सदन में भाजपा विधायक डॉ. जीएस धर्मेश पार्षद सहित मौजूद थे.

सदन शुरू होने के साथ ही बसपा पार्षदों ने बौद्ध स्तूपके मामले को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया जिसके कारण बसपा व भाजपा पार्षदों के बीच जमकर तकरार हुई. मेयर और नगर आयुक्त द्वारा समझाने का प्रयास किया गया लेकिन वे नहीं माने जिसके कारण सदन को स्थगित कर दिया गया. जब दोबारा विशेष सदन बुलाया जाएगा तो इसमें ताजमहल का नाम बदलने को लेकर प्रस्ताव रखा जाएगा. दावा किया जा रहा है कि यह प्रस्ताव पास होगा.