आगरालीक्स… आगरा में सपा प्रत्याशी सहित चार पर मुकदमा दर्ज किया गया है, इन पर बेशकीमती प्लाट हडपने का आरोप है। थाना न्यू आगरा में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, प्रत्याशी का कहना है जिस जमीन को हडपने के आरोप लगाए गए हैं, वह उनकी पुश्तैनी जमीन है, चुनाव के चलते इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फतेहाबाद रोड स्थित 300 वर्ग गज के प्लाट को आगरा छावनी विधानसभा से सपा प्रत्याशी चंद्रसेन टपलू के चचेरे भाई अनिल कुमार से प्रमोद सिंघल और मनोज सैनी ने खरीदा था, इसे आठ लाख रुपये में खरीदा गया था और इसमें चंद्र सेन टपलू ने बतौर ब्रोकर गबाही दी थी। जबकि अनिल कुमार ने यह प्लाट मधुबन नगर सहकारी आवास समिति से खरीदा था, इसमें खसरा नंबर 845 दर्ज था, यह गलत था। जिसे प्लाट खरीदने से पहले आवास समिति के सचिव से शुदिृध पत्र के द्वारा इसमें संशोधन कराकर खसरा नंबर 842 843 लगा दिया।
प्लाट पर काम करने से रोकने पर हुआ विवाद
प्रमोद सिंघल और मनोज सैनी ने यह प्लाट शर्मा हाउसिंग को बेच दिया। इसके बाद शर्मा हाउसिंग प्लाट पर निर्माण कराए गए तो उन्हें काम करने से रोक दिया गया। इसे लेकर विवाद शुरू हो गया। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मामला गर्माता चला गया।
कोर्ट के माध्यम से हुआ मुकदमा
इस प्रकरण में प्रमोद सिंघल ने आरोप लगाए हैं कि प्लाट हडपने के लिए चंद्रसेन टपलू, अनिल कुमार, देवेंद्र कुमार और मनोज सैनी ने शुदिृध् पत्र को निरस्त करा दिया, इसके लिए कोर्ट में उनकी जगह किसी अन्य व्यक्ति को पेश कर हस्ताक्षर करा दिए, इस मामले में उन्होंने थाने में भी शिकायत की, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने कोर्ट की मदद ली, कोर्ट के आदेश पर थाना न्यू आगरा में चंद्र सेन टपलू सहित चार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
Leave a comment