Saturday , 12 April 2025
Home आगरा Agra News : Former Minister BJP leader Ramveer Upadhyay passes away #agra
आगराबिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra News : Former Minister BJP leader Ramveer Upadhyay passes away #agra

आगरालीक्स …..मायावती सरकार में मंत्री रहे भाजपा नेता रामवीर उपाध्याय का निधन, वे लंबे समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे, वे आगरा में ही रह रहे थे। तबीयत बिगड़ने पर परिजन हास्पिटल लेकर गए, रेनबो हास्पिटल, आगरा में में शुक्रवार रात को उनका निधन हो गया।
मूलरूप से सादाबाद के रहने वाले बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे रामवीर उपाध्याय काफी समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। वे आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित आवास में रह रहे थे। ( former Minister Ramveer Upadhyay passes away )

तबीयत बिगड़ने पर रेनबो हॉस्पिटल में कराया भर्ती
शुक्रवार रात पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की तबीयत बिगड़ने पर परिजन रेनबो हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। रात 9.30 बजे पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को गंभीर हालत में रेनबो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्रयास किए लेकिन कुछ देर बाद ही उनका निधन हो गया।


1996 में बसपा ज्वाइन की, पांच बार विधायक रहे
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने पहला चुनाव हाथरस से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ा, चुनाव हार गए। 1996 में बसपा ज्वाइन कर ली, 2007 में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर रामवीर उपाध्याय कैबिनेट मंत्री बने। इसके बाद 2012 के चुनाव में भी जीत दर्ज की। 2009 में पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय फतेहपुर सीकरी, आगरा लोकसभा सीट से सांसद चुनी गईं।
जनवरी 2022 में बसपा से दिया इस्तीफा
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने जनवरी 2022 में बसपा से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा ज्वाइन कर ली थी। भाजपा से सादाबाद से विधानसभा चुनाव लडा लेकिन वे चुनाव हार गए।

बेटे चिराग उपाध्याय और बेटी रिंकी ने किया था प्रचार
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के अस्वस्थ्य होने पर सादाबाद से भाजपा से चुनाव लड़ने पर पत्नी पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय के साथ बेटे चिराग उपाध्याय और बेटी रिंकी उपाध्याय ने प्रचार किया था। सादाबाद और हाथरस क्षेत्र में पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बड़ी संख्या में समर्थक हैं।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News, Rakt Svabhiman Rally Update: Rana Sanga Jayanti celebrate in Garhi Rami Agra#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में राणा सांगा पर विवादित बयान से मचे...

बिगलीक्स

Agra News : Distt Level Fees regulatory committee in Agra #Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा के मिशनरी, कान्वेंट स्कूलों में फीस और ​कॉपी...

बिगलीक्स

Agra News : Hanuman Janmotsav in Lagade Ki Chauki Hanuman Temple#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में आज हनुमान जन्मोत्सव में हर मंदिर में...

बिगलीक्स

Agra News : Nagar Nigam Agra get Rs 50 Crore from Municipal Bond, Know all projects#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा नगर निगम ने म्युनिसिपल बॉन्ड से 50 करोड़...

error: Content is protected !!