आगरालीक्स…. आगरा की बैंक में लॉकर में रखी गिन्नी और लाखों रुपये की ज्वैलरी गायब। मुकदमा, 15 मिनट तक लॉकर का ताला नहीं खुला, लॉकर की पत्ती उखड़ी हुई थी, दबाते ही खुल गया लॉकर।
आगरा के मारूति एस्टेट फेस एक निवासी 82 वर्षीय वेद प्रकाश जैन पत्नी ममता जैन के साथ रहते हैं। उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से घर में ज्वैलरी रखना उचित नहीं समझा और न 11 सितंबर 2021 को पंजाब नेशनल बैक की लोहामंडी शाखा में लॉकर लिया था।

लॉकर में गिन्नी के साथ ज्वैलरी रखी
चार तोले को सोने का हार, ढाई तोले का सोने का सेट कान और गले का, एक तोले का सोने का सेट गले का, एक तोले के पांच जोड़ी कान के झुमके, आठ ग्राम के आठ सोने का टीका, दो ग्राम की सोने की नथ, आठ ग्राम की सोने की तीन गिन्नी लॉकर में रखी थी।
15 मिनट तक नहीं खुला लॉकर
वेद प्रकाश जैन का कहना है कि 17 अगस्त 2022 को पत्नी ममता जैन के साथ पंजाब नेशनल बैंक गए, उन्हें लॉकर में पत्नी का नाम भी बढ़वाना था जिससे वे भी लॉकर खोल सकें। इसके बाद वे लॉकर खोलने का तरीका बताने के लिए पत्नी और कर्मचारी के साथ बैंक के लॉकर तक गए। लॉकर खोलने की कोशिश की लेकिन नहीं खुला। लॉकर नहीं खुला तो बैंक मैनेजर को बुलाया, बैंक मैनेजर के सामने करीब 15 मिनट तक लॉकर खोलने की कोशिश की लेकिन नहीं खुला। इसी बीच कर्मचारी ने बताया कि लॉकर की पत्ती उखड़ी हुई है, कर्मचारी ने पत्ती दबाई तो लॉकर खुल गया।
खाली था लॉकर, मुकदमा दर्ज
लॉकर खुला तो वह खाली था। उनका कहना है कि 11 दिसंबर को 2021 को लॉकर चेक किया था उस समय गिन्नी और ज्वैलरी रखी हुई थी। इसके बाद लॉकर नहीं खोला। इंस्पेक्टर लोहामंडी त्रिलोकी सिंह का मीडिया से कहना है कि वेद प्रकाश जैन की तहरीर पर गबन का मुकदमा दर्ज किया गया है। कर्मचारी पर शक जताया है जांच की जा रही है।