Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Native of Agra Alok Sharma Minister in UK PM Liz Truss new cabinet, Full Detail
आगरादेश दुनियाबिगलीक्सयूपी न्यूज

Native of Agra Alok Sharma Minister in UK PM Liz Truss new cabinet, Full Detail

121

आगरालीक्स ….आगरा को भी ब्रिटेन के नवगठित मंत्रिमंडल में मिली जगह, आगरा में जन्मे आलोक शर्मा को ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया है।

सात सितंबर को आलोक शर्मा को मंत्रिमंडल में शामिल करने का ऐलान किया गया, उनका जन्मदिन भी सात सितंबर को है। फिलहाल आलोक शर्मा लिज ट्रस मंत्रिमंडल में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन सीपीओ 26 के अध्यक्ष बने रहेंगे।


कोठी मीना बाजार में सात सितंबर 1969 को आलोक शर्मा का हुआ जन्म
आलोक शर्मा का जन्म आगरा के कोठी मीना बाजार में सात सितंबर 1969 को हुआ था। उनके पिता डा. प्रेमदत्त शर्मा वैटनरी के सर्जन थे। रेलवे में प्रबंधक चचेरे भाई विश्वनाथ शर्मा का कहना है कि आलोक शर्मा पांच साल तक आगरा में ही रहे। बचपन में चचेरे भाई-बहनों के साथ नार्मल कंपाउंड स्थित सरकारी विद्यालय में पढ़ने जाते थे। 1972 में पिता डा. प्रेमदत्त शर्मा बैलहैम चले गए, बाद में वे ब्रिटेन यानी यूके में ही रह गए। वह आज भी पिता प्रेमदत्त शर्मा और मां शीला शर्मा की खुद नियमित देखभाल करते हैं और समय बिताना नहीं भूलते। यह शिक्षा उन्होंने अपनी दोनों बेटियों को भी दी है।
2015 के बाद नहीं आए आगरा
भाभी ऋतिका शर्मा बताती हैं कि उन्हें बेसन के लड्डू सबसे ज्यादा पसंद है। भारत से कोई भी वहां जाए या वह यहां आएं, तो उनके लिए घर के बने बेसन के लड्डू ले जाना नहीं भूलता। हालांकि लंबे समय से यूके कैबिनेट का हिस्सा होने के कारण उनका प्रोटोकाल सख्त है इसलिए 2015 के बाद वह आगरा नहीं आ पाए। वर्ष 2020 में दिल्ली आने पर उनसे वहीं मुलाकात हुई।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Honoring Meritorious Students of the 2025-26 Session at Mahi International School…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई 10वीं के मेधावियों का किया...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New District Magistrate, Manish Bansal, Assumes Charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नये जिलाधिकारी मनीष बंसल ने संभाला चार्ज. कहा—आगरा इंटरनेशनल, हेरिटेज...

आगरा

Agra Metro: Preparations for high-speed trial from Mankameshwar to ISBT in full swing…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मेट्रो ट्रेन का मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक होगा हाईस्पीड में...

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

error: Content is protected !!