आगरालीक्स …आगरा में फर्नीचर शोरूम में लगी आग, लाखों का नुकसान।
आगरा कानपुर हाईवे पर एत्मादपुर में फर्नीचर शोरूम है। गुरुवार सुबह फर्नीचर से धुआं उठने लगा, स्थानीय लोगों के साथ ही शोरूम के संचालक ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए लेकिन आग बेकाबू होती गई।

बमुश्किल आग पर पाया काबू
काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फर्नीचर शोरूम में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।