आगरालीक्स…बात करते करते अचानक फटा मोबाइल. तेज धमाका सा हुआ. बाल-बाल बचा युवक. मोबाइल यूज करते समय इन बातों का रखें ध्यान
आगरा रीजन के मैनपुरी जिले में मोबाइल ब्लास्ट की घटना सामने आई है. यहां के मोहल्ला राजा का बाग में रहने वाला युवक अपने नये मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था कि अचानक तेज धमाके के साथ उसका मोबाइल फट गया. गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया. युवक का नाम आनंद कुमार है. उसने बताया कि उसने कुछ दिन पहले ही यह मोबाइल खरीदा था. शाम को वह मोबाइल पर बात कर रहा था कि अचानक मोबाइल गर्म होने लगा और कुछ देर बाद तेज आवाज के साथ मोबाइल फट गया.

इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल को बार-बार चार्जिंग पर न लगाएं
चार्ज होते हुए मोबाइल से बात न करें
मोबाइल चार्ज के लिए एक ही चार्जर का इस्तेमाल करें
मोबाइल पर ज्यादा देर तक बात न करें, अगर ज्यादा देर तक बात होनी हैं तो ईयरफोन का इस्तेमाल करें.