Tuesday , 24 November 2026
Home टॉप न्यूज़ Crocodiles were eating the dead body of a young man drowned in the canal, the police rescued half the body
टॉप न्यूज़फिरोजाबादबिगलीक्स

Crocodiles were eating the dead body of a young man drowned in the canal, the police rescued half the body

251

आगरालीक्स….दिल दहला देने वाला मामला. एक युवक को तीन चार मगरमच्छ खा रहे थे. पुलिस ने बमुश्किल आधे धड़ को छुड़ाया…मंजर देख सहम गए लोग….

फिरोजाबाद में बहने वाली हाजरा नहर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. शनिवार दरे शाम को एक युवक के शव को तीन चार मगरमच्छ नोंच नोंच कर खा रहे थे. लोगों ने जब यह नजारा देखा तो वो सहम गए. इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मुश्किल से मगरमच्छों को भगाकर शव को छुड़वाया. लेकिन मगरमच्छ युवक के ऊपर के हिस्से को खा चुके थे और आधे धड़ से उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था. पुलिस ने जब मृतक की जेब की तलाशी ली तो उसमें एक ट्रैक्टर की चाबी निकली जिससे उसकी पहचान हो सकी.

पुलिस ने ट्रैक्टर की चाबी के आधार पर शिनाख्त करने की कोशिश की तो मामला एटा के मिरहची थाने तक जा पहुंचा. यहां एक युवक के नहर में डूबने की खबर फिरोजाबाद पुलिस को मिली. पुलिस ने नहर में डूबे युवक के परिजनों को शिनाख्त करने के लिए बुलाया तो उन्होंने उसकी युवक की पहचान 22 वर्षीय विकास निवासी मोहलला मीरा की सराय, मारहरा कस्बा एटा के रूप में हुई. युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया. मृतक मारहरा नगर पािलका में चालक के पद पर कार्यरत था.

गणेश विसर्जन के दौरान डूबा था
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को गणेश विसर्जन के दौरान विकास नहर में डूब गया था. उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला. शनिवार को भी पूरे दिन तलाशी करने के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली. आज उसकी पहचान हुई. थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक के कमर के ऊपर के हिस्से को मगरमच्छ खा चुके थे. पहनी हुई जींस और जेब में मिली ट्रैक्टर की चाबी से उसकी पहचान हुई है. पोस्टमार्टम कराया गया है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Video News: Shri Jagannath Temple in Agra illuminated by a series of 21,000 earthen lamps…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में 21 हजार दीपों की श्रंखला से जगमगाया श्रीजगन्नाथ...

बिगलीक्स

Agra News: Gurudwara Guru Ka Taal in Agra illuminated with lights; the spirit of celebration surrounds the Prakash Parv of Nanak Dev Ji…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रोशनी से जगमग हुआ गुरुद्वारा गुरु का ताल. नानकदेव जी...

टॉप न्यूज़

Agra News: Grand tableaux featured during the Shri Krishna Leela Mahotsav in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में श्रीकृष्ण लीला महोत्सव में निकली भव्य झाकियां. कंस वध के...

बिगलीक्स

Mathura News: Car hit truck near Chatikara Bridge Mathura, Four devotees died

मथुरालीक्स दर्दनाक वृंदावन दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की कार छटीकरा पुल...

error: Content is protected !!