Tuesday , 24 November 2026
Home आगरा Agra News: Heavy Rain expected in Agra on 13th and 14th September…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Heavy Rain expected in Agra on 13th and 14th September…#agranews

227

आगरालीक्स…आगरा में तापमान थोड़ा कम हुआ लेकिन उमस से राहत नहीं मिल रही है. 13 और 14 सितंबर को मौसम विभाग ने जताए मौसम में बदलाव के ये आसार…जानें मौसम का पूरा अपडेट

आगरा में मौसम विभाग लगातार बारिश को लेकर आसार तो जता रहा है लेकिन बारिश नहीं हो रही है. पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को दो दिन से हल्की सी राहत तो मिल रही है लेकिन उमसभरी गर्मी अभी भी बरकरार है. दिन में तेज धूप निकल रही है. कभी-कभी बादल छाने से मौसम ठीक लग रहा है. लेकिन एक बार फिर से मौसम विभाग ने आगरा में अच्छी बारिश के आसार जताए हैं. मौसम विभाग के अनुसार 13 और 14 सितंबर को आगरा में झमाझम बारिश के आसार बन रहे हैं. बारिश के कारण तापमान में कमी आएगी और लोगों को काफी हद तक गर्मी से राहत मिलेगी.

वहीं आज के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा. 13 व 14 सितंबर को बारिश के बाद अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Grand procession of Shri Krishna and Balarama taken out in Agra

आगरालीक्स…आगरा में निकली श्रीकृष्ण-बलराम की भव्य शोभायात्रा. धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता...

आगरा

Agra News: Special events held in gurdwaras across Agra to mark the Prakash Utsav of Guru Nanak Dev Ji…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारों में विशेष...

आगरा

Agra Weather: Cold winds have intensified the chill in Agra; maximum temperatures have dropped…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी. अधिकतम तापमान में आई गिरावट....

टॉप न्यूज़

Agra News: Grand tableaux featured during the Shri Krishna Leela Mahotsav in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में श्रीकृष्ण लीला महोत्सव में निकली भव्य झाकियां. कंस वध के...

error: Content is protected !!