Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra News: ‘Obesity’ coming between husband-wife relationship, four cases reached Family Counseling Center…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: ‘Obesity’ coming between husband-wife relationship, four cases reached Family Counseling Center…#agranews

212

आगरालीक्स…आगरा में पति-पत्नी के बीच मोटापे को लेकर लड़ाइयां हो रही हैं. महिलाओं ने कहा-पति की फिटनेस सही नहीं. पत्नी मोटी है तो पति करता है मारपीट…4 केस पहुंचे काउंसलिंग को

एक कहावत है कि जब कोई मोटा व्यक्ति दिखाई देता है तो लोग उसे खाते-पीते घर का कहते हैं, लेकिन वर्तमान समय में आपको मोटा होना यानी बीमारियों का घर होना है. बढ़ता मोटापा कई बीमारियों का कारण बनता है, लेकिन अब ये पति-पत्नी के रिश्तों के बीच में दरार डालने का भी काम कर रहा है. रविवार को परिवार परामर्श केंद्र पर पती-पत्नी के बीच लड़ाइयां होने के 4 ऐसे मामले सामने आए जिसकी वजह है ‘मोटापा’. किसी केस में पति के मोटापे से परेशान महिला का कहना है कि पति को मॉर्निंग वॉक पर उठाने पर झगड़ा करता है तो वहीं कहीं पत्नी के मोटा होने पर पति का प्यार उसके लिए कम हो गया है.

चार केस जो पहुंचे काउंसलिंग को
पहला केस-जगदीशपुरा में रहने वाली एक महिला शादी के पांच साल बाद अपने मायके बुंदू कटरा आ गई है. महिलाका कहना है कि पहले वो फिट थी तो पति उसको बहुत प्यार करता था, उसका ख्याल रखता था लेकिन अब मोटापा बढ़ने पर प्यार तो दूर की बात वो ठीक से बात तक नहीं करता है. मेरे साथ मारपीट करता है. दोनों के बीच लड़ाई होने पर अब महिला पिछले छह महीने से अपनी बेटी को लेकर मायके रह रही है.

दूसरा केस-कमला नगर की रहने वाली युवती की शादी चार साल पहले दयालबाग में रहने वाले युवक से हुई थी. लेकिन अब दोनों के बीच झगड़ा होता है और इसकी वजह है मोटापा. महिला का कहना है कि पिछले एक साल में पति का वजन 20 किलो बढ़ गया. फिटनेस के लिए सुबह मॉर्निंग वॉक को उठाती हूं तो वह मेरे साथ झगड़ा करने लगाता है.

तीसरा केस-फतेहपुर सीकरी की रहने वाली एक युवती भी अपनी शिकायत लेकर काउंसलिंग को पहुंची. उसने बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी किरावली के रहने वाले युवक से हुर्ठ थी. दोनों के एक साल का बेटा है. बेटा होने के बाद उसका वजन बढ़ गया है जिससे पति उसे ताने मारता है और मोटी-मोटी कहता है.

चौथा केस-एक अन्य मामले में भी पति-पत्नी के बीच मोटापे को लेकर झगड़ा हुआ है और अब दोनों अलग-अलग रह रहे हैं.

इन मामलों में काउंसलर का कहना है कि घरेलू मामलों के केस तो आते थे लेकिन अब मोटापा बढ़ने के कारण भी पति-पत्नी के बीच झगड़े हो रहे हैं और इनके मामले केंद्र पर पहुंच रहे हैं.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

‘Balkrishna’ Fancy Dress Competition Held at Shyamalal Saraswati Vidya Mandir

आगरालीक्स….आगरा में 50 बालकृष्ण ने अपनी लीलाओं का किया अनूठा प्रदर्शन. श्यामलाल...

आगरा

Agra News: Janmashtami fair held at Shri Babu Lal Goyal Saraswati Vidya Mandir, Agra

आगरालीक्स…आगरा के श्री बाबू लाल गोयल सरस्वती विद्या मन्दिर में लगा जन्माष्टमी...

आगरा

Agra News: New Executive Committee of Agra’s Shri Kshetra Bajaja Committee…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी. अनिल जिंदल फिर...

आगरा

Agr News: Administrative officials visited Agra’s Bhavna Estate to inspect the preparations for the upcoming Janakpuri 2026 event…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के भावना एस्टेट में सज रही जनकपुरी 2026 की तैयारियों को...

error: Content is protected !!