आगरालीक्स …आगरा के प्राचीन मंदिर में मूर्ति तस्करों के लिए महंत की हत्या कर करोडों की अष्टधातु की 14 मूर्तियों की लूट का सनसनीखेज खुलासा हुआ है, 9 मूर्तियां बरामद और दो बदमाश पकडे गए हैं। पुलिस बदमाशों के अन्य साथियों की धरपकड में जुटी है।
आगरा के खंदौली में प्राचीन लाल मंदिर है, महंत सोरनपुरी मंदिर में सेवा करते थे। लाल मंदिरों में सालों पुरानी अष्टधातु की मूर्तियां हैं। 10 अगस्त यानी बुधवार को सुबह मंदिर में सोरनपुरी का शव पडा हुआ था, उनके सिर पर बर्बता से वार कर हत्या की गई है। वहीं, मंदिर से करोडों की कीमत की 14 मूर्तियां चोरी हुई हैं, ये मूर्तियां अष्टधातु की थी और लाल मंदिर में सालों से अष्टधातु की मूर्तियां थी। पुलिस ने महंत की हत्या और मूर्तियों की लूट में दो बदमाशों को पकडा है, इसमें से रिंकू निवासी गढी अन्नी और दूसरा राजेंद्र निवासी गांव बिसाना चंदपा, हाथरस है। उसके साथी जावेद और हीरा फरार हैं।
अष्टधातु की 9 मूर्तियां बरामद
पुलिस ने बदमाशों लूट और हत्याकांड के आरोपियों को पकडने के बाद मूर्तियों की बरामदगी के लिए दविश दी। रिंकू के गांव गढी अन्नी से पुलिस ने नौ अष्ट धातु की मूर्तियां बरामद की हैं। इनकी कीमत करोडों की बताई जा रही है। लूट के बाद बदमाशों ने कुछ मूर्तियां तस्करों को बेच दी थी, जबकि नौ मूर्तियां रिंकू ने अपने गांव में रख ली थी।
एक महीने से रैकी, तस्करों से संबंध
लाल मंदिर में लूट और हत्याकांड तस्करों को मूर्तियां बेचने के लिए किया था। बदमाशों के साथी जावेदन ने मूर्ति तस्करों से अष्टधातु की मूर्तियों के लिए सौदेबाजी की थी, करोडों की मूर्तियों को बहुत कम कीमत मेंं तस्करों को बेचना था। इसके लिए राजेंद्र अपने साथी जावेद और हीरा के साथ रैकी कर रहा था, जिससे मंदिर से मूर्तियों की चोरी की जा सके। बदमाशों ने रैकी करने के बाद लूट की, महंत सोरनपुरी ने विरोध किया तो उनकी हत्या कर दी।
Leave a comment