आगरालीक्स ..आगरा में आजादी का जश्न मनाने का एक तरीका यह भी है, वॉलेंटरी ब्लड डोनेशन व्हाटस एप ग्रुप ने 70 वें स्वतंत्रता दिवस पर समर्पण ब्लड बैंक में रक्तदान किया। हमारी सेना सीमा पर देश की रक्षा के लिए अपना खून बहा रही है, ऐसे में ग्रुप के सदस्यों का खून देशवासियों की जान बचाने के काम आ सकेगा। यह प्रयास तभी सफल हो सकता है जब रक्तदाताओं की संख्या बढे, व्हाटस एप ग्रुप का के रक्तदान शिविर में समय बढता गया और रक्तदान करने वालों की संख्या भी उसी तेजी के साथ बढी। सोमवार को समर्पण ब्लड बैंक में ग्रुप के सदस्यों ने रक्तदान किया, इसमें से कुछ मायूस भी हुए, जिन्हें हीमोग्लोबिन कम होने पर ब्लड डोनेट करने से मना कर दिया गया। मगर, उन्होंने अपने साथियों का हौसला बढाने में कोई कमी नहीं छोडी। ग्रुप पर मैसेज कर रक्तदान के लिए अन्य साथियों को प्रेरित किया।
कुछ को फोन करके बुलाया तो कई रक्तदान करने के लिए खुद ही आ गए। इंजीनियर पीके गुप्ता, एनके सचान, पंकज शर्मा , संदीप चेतन, करुणा जैन, देवेंद्र कुमार बंसल, मनवीर सिंह, संजय पांडेय, अंकित बंसल, अर्पित अग्रवाल, संजीव कुमार, विष्णु, अमित गुलाठी, निधि बंसल, , सुशीला दुबे, ऋचीक दुबे आदि ने ब्लड डोनेट किया।
Leave a comment