Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: There is less shopping in Shradh Paksha, shopkeepers are waiting for the festive season…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: There is less shopping in Shradh Paksha, shopkeepers are waiting for the festive season…#agranews

178

आगरालीक्स…आगरा के बाजारों में ग्राहकों की रौनक गायब. कपड़ा बाजार से लेकर ऑटोमोबाइल शोरूम तक में इसका असर. रेस्टोरेंट्स, कैफै पर भी पड़ा असर. नवरात्र से शुरू होगा सबसे बड़ा फेस्टिव सीजन

कनागत यानी श्राद्धपक्ष शुरू होने के साथ ही बाजारों में से ग्राहक दूर हो गए हैं. ग्राहकों की रौनक बाजारों में नहीं दिखाई दे रही है. कपड़ा बाजार से लेकर ऑटोमोबाइल शोरूम तक में इसका असर देखा जा रहा है. बाजारों में ग्राहकों की संख्या में कमी से सन्नाटा पसरा हुआ है. इक्का दुक्का ग्राहक ही कुछ खरीददारी करते हुए नजर आ रहे हैं. शहर के बड़े से बड़े शोरूम और छोटे से छोटा दुकानदार भी इस समय खाली बैठा हुआ है. बाजारों में अधिकतर दुकानदार ग्राहकों की राह देखते नजर आ रहे हैं. कनागतों का असर शहर के रेस्टोरेंट्स और कैफे पर भी दिखाई दे रहा है. करीब 50 प्रतिशत की दुकानदारी पर असर पड़ा है.

फेस्टिव सीजन इंतजार
दुकानदारों को अब नवरात्र से शुरू होने जा रहे सबसे बड़े फेस्टिव सीजन का इंतजार है. उन्हें उम्मीद है कि फेस्टिवल सीजन शुरू होने के साथ ही बाजार में ग्राहकों की रौनक लौटने लगेगी. ऐसे में ऑटो मोबाइल सेक्टर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इसी तरह से कपड़ा व्यापारी भी शिद्दत से नवरात्र का इंतजार कर रहे हैं. नवरात्र के बाद करवाचौथ के व्रत को लेकर नए-नए डिजाइन के सूट और साड़ी लाने में लगे हुए हैं. वहीं ऑटो मोबाइल एजेंसी संचालकों का कहना है कि अब ऑर्डर बुक होने लगे हैं लेकिन कोई डिलीवरी नहीं ले रहा. खरीददारों का कहना है कि वे डिलीवरी नवरात्र में ही लेंगे.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!