Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra Crime News: Retired employee’s card changed in ATM, crossed Rs 95 thousand…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra Crime News: Retired employee’s card changed in ATM, crossed Rs 95 thousand…#agranews

140

आगरालीक्स…आगरा में एटीएम में घुसकर दो युवकों ने रिटायर्ड कर्मचारी का कार्ड बदला. खाते से पार कर दिए 95 हजार रूपये पार…

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र स्थित एक बैंक के एटीएम में घुसकर दो युवकों ने रिटायर्ड कर्मचारी का डेबिट कार्ड बदल दिया. इसके बाद उनके खाते से 95 हजार से अधिक रूपये पार कर दिए. आरोपियों ने 40 हजार रूपये निकालने के बाद 55800 रूपये की शॉपिंग कर डाली. खाते से रकम ट्रांसफर होते ही रिटायर्ड कर्मचारी के होश उड़ गए और उन्होंने थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कराया है.

ये है पूरा मामला
केदार नगर के रहने वाले हरीमोहन शर्मा रिटायर्ड कर्मचारी हैं. उन्होंने आईजी आफिस में शिकायत की कि वह 31 अगस्त को सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर एक्सिस बैंक के एटीएम से रूपये निकालने के लिए गए थे. एटीएम केबिन में उनके पीछे दो युवक घुस आए. जब उन्होंने युवक से बाहर जाने के लिए कहा तो वे चले गए लेकिन बाद में चुपके से पीछे एक युवक आ गया और उसने उनका एटीएम पिन देख लिया. वह कुछ समझ पाते तब तक दूसरा युवक भी आ गया और उसने बैलेंस जानकारी का बटन दबा दिया. बैलेंस देखने के बाद उन्होंने डेबिट कार्ड निकाल लिया. जब रिटायर्ड कर्मचारी ने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसे दूसरा डेबिट कार्ड पकड़ा दिया. इसके बाद दोनों बाहर खड़ी अपनी कार में बैठकर बोदला की तरफ चले गए.

रिटायर्ड कर्मचारी ने कहा कि बाद में उनके पास 40 हजार रूपये कैश निकालने और 55800 रूपये की शॉपिंग करने का मैसेज आया. यह देखते ही उनके होश उड़ गए. 40 हजार रूपये मारूति एस्टेट स्थित बैंक आफ इंडिया से निकाले गए तो वहीं जगदंबा इलेक्ट्रॉनिक से शापिंग की गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!