Friday , 5 June 2026
Home आगरा Agra News: If you are going from Agra to Delhi by car, keep this in mind…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: If you are going from Agra to Delhi by car, keep this in mind…#agranews

175

आगरालीक्स…आगरा से दिल्ली कार से जा रहे हैं तो इस बात का रखें पूरी तरह से ध्यान, नहीं तो पड़ सकते हैं लेने के देने…

आगरा से दिल्ली सिर्फ 200 किमी दूर हैं. ऐसे में रोजाना कई लोग दिल्ली का आवागमन आगरा से करते हैं. इनमें अपने वाहन यानी कार से जाने वाले लोगों की संख्या भी बहुत है लेकिन अगर आप दिल्ली कार से जा रहे हैं तो आपको वहां के यातायात के नए नियमों का पालन करना पड़ेगा, नहीं तो आपका चालान कट सकता है. दरअसल, दिल्ली पुलिस द्वारा अब चार पहिया वाहनों में पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए सीट बेल्ट अनिवार्य कर दी गई है. अगर कार में पीछे की सीट पर बैठा व्यक्ति भी सीट बेल्ट नहीं लगाते हैं तो उन्हें महंगा पड़ सकता है. दिल्ली पुलिस ने आज से कार में पीछे की सीट पर सीट बेल्ट न लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया है और करीब 17 लोगों के चालान भी काटे हैं. हर चालान पर दिल्ली की यातायात पुलिस ने एक हजार रूपये जुर्माना लगाया है.

बता दें कि हाल ही में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में के दौरान कार में पीछे बैठने वाले के लिए भी सीट बेल्ट अनिवार्य करने के आदेश दिए हैं.. इस आदेश के पीछे की वजह को टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन को लेकर जोड़ा जा रहा है. उन्होंने हादसे में खेद भी व्यक्त किया. गडकरी ने कहा कि उनका मंत्रलाय लोगों पर जुर्माना लगाने की योजना बनरा रहा है जो लोग कार में बिना सीट बेल्ट लगाकर सफर करते हैं. भले ही वे आगे या पीछे किसी भी सीट पर बैठे हों. अब उन पर जल्द भारी जुर्माना लगाया जाएगा.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

आगरा

Agra Weather: Strong winds are blowing in Agra. weather has changed since evening…#agranews

आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम...

आगरा

Agra Live News: Agra Metro is the best option for environmental protection…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प...

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

error: Content is protected !!