Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Orientation program at Dr. MPS Group of Institutions, welcomes new students….#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Orientation program at Dr. MPS Group of Institutions, welcomes new students….#agranews

183

आगरालीक्स…आगरा के डॉ. एमपीएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में एमबीए, बीबीए, बीसीए एवं बीकॉम के नये सत्र के छात्रों का किया स्वागत. ओरिएंटेशन कार्यक्रम में संस्थान से कराया रूबरू

सिकंदरा स्थित डॉ. एमपीएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में एमबीए, बीबीए, बीसीए एवं बीकॉम के नये सत्र में छात्रों का स्वागत ओरियेंटेशन कार्यक्रम द्वारा डॉ. एमपीएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के अम्बेडकर सभागार में किया गया. इस अवसर पर सत्र 2022-23 के एमबीए, बीबीए, बीसीए एवं बीकॉम के नये छात्रों का ओरियेंटेशन कर उन्हें संस्थान के विभिन्न पहलुओं से रूबरू कराया गया. कार्यक्रम की शुरुआत नये सत्र के लगभग 600 स्टूडेंट्स के स्वागत के साथ की गई.

ओरियेंटेशन कार्यक्रम का शुभारम्भ ग्रुप के चेयरमैन स्कवाड्रन लीडर एके सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया. इसके बाद नवागत छात्रों को पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन द्वारा संस्थान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. निदेशक डॉ. अनूप कुमार गोयल ने संस्थान की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. एमपीएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस को अपनी उच्च शिक्षा का स्थान चुनकर छात्रों ने सही निर्णय लिया. उन्होंने ग्रुप के उपलब्धियों एवं सम्मान पर भी प्रकाश डाला.

डीन एकेडमिक्स विकास शर्मा ने पिछले वर्षों के पासआउट छात्रों की उपलब्धियां बताते हुए नये छात्रों को भी उन्हीं के नक्शे कदम पर चलने की नसीहत दी. उन्होंने छात्रों को संस्थान के नियम एवं व्यवस्थाओं के बारेम ें जानकारी दी. उन्होंने बताया कि डॉ. एमपीएस कॉलेज के सभी छात्र हर क्षेत्र में बेहतर प्रदेशन करने के लिए जाने जाते हैं और यही आशा हम नवागत छात्रों से रखते हैं.

मीडिया रिलेशंस हैड डॉ. प्रवल प्रताप ने संस्थान के सभी अध्यापकों एवं अन्य सदस्यों का परिचय कराया. उन्होंने ऑडियो विजुअल साधनों द्वारा छात्रां को अपना व्यक्तित्व विकास करते हुए रोजगार के लिए प्रशिक्षित होने की बात बताई. कार्यक्रम का संचालन वरुण मोदी ने किया. इस अवसर पर डॉ. एमपीएस ग्रुप के चेयरमैन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने नवागत छात्रों को बधाई देते हुए बताया कि सभी पाठ्यक्रम छात्रों को बेहतर रोजगाद प्रदान करने में सहायक होते हैं. इन पाठ्यक्रम के पश्चात रोजगार के अपार अवसर हैं एवं डॉ. एमपीएस गुप छात्रों को यह अवसर प्रदान कराता रहा है. इस अवसर पर मैनेजमेंट विभागाध्यक्ष अंकुर जैन, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हैड हिमांशु आर्या, बायोटेक्नोलॉजी विभागाध्यक्ष खालिद हुसैन, कॉमर्स विभागाध्यक्ष संदीप सक्सैना सहित सभी स्टाफ मौजूद रहा.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!