Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Shocking and Alert News: Unknown woman arrived to pick up nursery child in school…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Shocking and Alert News: Unknown woman arrived to pick up nursery child in school…#agranews

238

आगरालीक्स…आगरा में नर्सरी के बच्चे के नाम की पर्ची लेकर स्कूल लेने पहुंची एक महिला. प्रिंसिपल ने पेरेंट्स को फोन मिलाया तो चौंकाने वाला मामला. सनसनीखेज और सतर्क करने वाली खबर.

आगरा में सनसनीखेज और सतर्क करने वाली खबर सामने आई है. यह सतर्क करने वाली खबर अपने बच्चों को स्कूल भेजने वाले पेरेंट्स और स्कूल प्रबंधन के लिए हैं. हाल ही में बच्चा चोरी की कई घटनाएं सामने आई हैं. इसको लेकर तमाम तरह की अफवाहें भी चल रही हैं, लेकिन आगरा के एक स्कूल में एक ऐसा घटनाक्रम हुआ जिसने सभी को चौंका दिया. शहर के एक पब्ल्कि स्कूल में एक महिला नर्सरी के छात्र के नाम की पर्ची लेकर उसे लेने के लिए स्कूल पहुंची. उसने स्कूल स्टाफ से बच्चे को भेजने के लिए कहा लेकिन प्रिंसिपल की सतर्कता यहां काम आ गई. उन्होंने छात्र की मां को फोन मिलाया तो पता चला कि बच्चा आज स्कूल ही नहीं गया है और उन्होंने किसी को नहीं भेजा है. इस पर स्कूल स्टाफ ने जब बच्चे को लेने आई महिला को देखा तो वो वहां से गायब हो गई.

मामला थाना जगदीशपुरा स्थित आवास विकास कॉलोनी में संचालित एक स्कूल सेंट पॉल पब्लिक स्कूल का है. बुधवार को 11 बजकर 10 मिनट पर एक 60 साल की बुजुर्ग महिला नर्सरी में पढ़ने वाले गौरांश नाम के बच्चे की पर्ची लेकर स्कूल पहुंची. उसने स्कूल स्टाफ से कहा कि वह बच्चे को लेने आई है. स्टाफ ने बच्चे की नाम की पर्ची लेकर इसकी जानकारी प्रिंसिपल गीता वर्मा को दी. प्रिंसिपल ने यहां सतर्कता दिखाते हुए गौरांश की मां चंचल वर्मा को फोन पर बच्चे को लेने के लिए किसी वृ़द्धा को पर्ची लेकर भेजने के बारे में पूछा तो चंचल ने बताया कि उनका बेटा तो आज स्कूल गया ही नहीं है. यह सुनते ही प्रिंसिपल भी शॉक्ड हो गईं. उन्होंने तुरंत स्टाफ को उस वृद्धा को पकड़ने के लिए कहा लेकिन स्टाफ जब वहां पहुंचा तो वृद्धा गायब थी. उन्होंने आसपास की कॉलोनी आदि में देखा लेकिन वृद्धा का कुछ पता नहीं चला.

यह खबर सुनते ही नर्सरी में पढ़ने वाले गौरांश के पेरेंट्स भी शॉक्ड रह गए. सेक्टर चार में रहने वाले चंद्रप्रकाश कोली के परिवार में पत्नी चंचल, चार साल का बेटा गौरांश और डेढ़ साल का छोटा बेटा है. चंद्रप्रकाश ने बताया कि चार साल का बेटा गौरांश घर के पास ही स्थित सेंट पॉल पब्लिक स्कूल में नर्सरी में पढ़ता है. पत्नी चंचल उसे स्कूल लेने और छोड़ने जाती है. बुधवार को घर में श्राद्ध होने के कारण उन्होंने अपने बच्चे को स्कूल नहीं भेजा. स्कूल से जब बच्चे को लेने के लिए किसी महिला के आने की जानकारी फोन पर मिली तो हम सब शॉक्ड रह गए. उनहोंने आशंका जताई कि किसी ने उनके बेटे के अपहरण की साजिश रची है.हालांकि उनका यह भी कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है. पेरेंट्स द्वारा इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

error: Content is protected !!