आगरालीक्स ….आगरा दिल्ली हाईवे को आगरा अलीगढ़ रोड से जोड़ने के लिए उत्तरी बाईपास का काम अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। 305 करोड़ से बाईपास बनेगा। बाईपास 14 किलोमीटर लंबा होगा।
दिल्ली आगरा रोड एनएच 19 और आगरा अलीगढ़ रोड एनएच 93 को जोड़ने के लिए उत्तरी बाईपास बनाया जा रहा है। आगरा दिल्ली से आने वाले वाहनों को आगरा अलीगढ़ की तरफ जाने के लिए शहर के अंदर नहीं जाना होगा, इसके लिए 14 किलोमीटर लंबा उत्तरी बाईपास बनाया जा रहा है।

इस तरह बनेगा उत्तरी बाईपास
आगरा दिल्ली हाईवे पर रैपुरा जाट से शुरू होकर हाथरस की सादाबाद तहसील के गांव मिडावली तक बनाया जाएगा। यह 14 किलोमीटर लंबा होगा और 305 करोड़ रुपये में दो साल में बनकर तैयार होगा।
रिंग रोड से होगा कनेक्ट
उत्तरी बाईपास को इनर रिंग रोड से कनेक्ट किया जाएगा। इसके बाद आगरा दिल्ली हाईवे से आने वाले वाहनों को अलीगढ़ और कानपुर जाने के लिए शहर में प्रवेश नहीं करना होगा। कार्यदायी संस्था ने रैपुरा जाट के पास अपना कार्यालय बना दिया है।