आगरालीक्स….. आगरा वेडिंग डेस्टिनेशन बन चुका है, बॉलीवुड स्टार, क्रिकेटर, विदेशी शादी करने के लिए आते हैं। लेकिन आगरा में हुई मैक्सिकन सिटी के सार्जिया और क्लाउडिया की शादी बहुत अलग है।

प्यार, मोहब्बत, शादी और तलाक, यह आम चलन में आ चुका है। विदेशों में यह सालों से है लेकिन भारत में यह अब बढ़ने लगा है। समय के साथ सोच भी बदलती है, यही बदलाव विदेशियों में देखने को मिल रहा है। शादी का बंधन सात जन्म नहीं तो इस जन्म में तो अंतिम सांस तक बंधा रहे, इसके लिए मैक्सिकन सिटी के सार्जियो और क्लाउडिया शादी करने के लिए आगरा आए।
शिव मंदिर में लिए सात फेरे
मैक्सिकन सिटी के सार्जियो और क्लाउडिया भारतीय परंपरा से बेहत प्रभावित हैं, शादी के बाद मनमुटाव हो सकता है लेकिन रिश्ता कमजोर नहीं होना चाहिए। यह संस्कारों से ही संभव है, इसलिए दोनों आगरा आ गए, यहां उन्होंने फतेहाबाद रोड स्थित एक शिव मंदिर में शादी की, पंडित जी ने अग्नि को साक्षी मानते हुए सात फेरे दिलवाए, हिंदू रीतिरिवाज के तहत लाल जोड़े में सजी क्लाउडिया के पल्लू से सार्जिया के शरवानी के साफा से गांठ बांधी और नेग भी दिलवाया गया। इसमें मैक्सिकन सिटी से आए उनके रिश्तेदार और स्थानीय लोग भी शामिल हुए।