नईदिल्लीलीक्स… पीएम नरेंद्र मोदी ने आज अपने जन्म दिवस पर नामीबिया से लाए गए आठ चीतों में से तीन चीतों को एमपी के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा।
दस फीट ऊंचे मचान से बॉक्स लीवर दबाकर खोले
पीएम मोदी के लिए 10 फीट ऊंचा मचान बनाया गया था, जहां से तीन चीतों के विशेष बॉक्स से लीवर दबाकर क्वारंटीन बाड़े में छोड़ा। भारत में करीब 70 साल बाद चीते आए हैं। पीएम मोदी नेशनल पार्क में आमंत्रित किए गए बच्चों के साथ जन्मदिन भी मनाया।
विशेष विमान से लाए गए हैं आठ चीते
इससे पहले शनिवार सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर आठ चीतों को विशेष विमान में और विशेष लकड़ी के बॉक्सों में लाया गया। फिर इन चीतों को चिनूक हेलिकॉप्टर के जरिये कूनो नेशनल पार्क लाया गया। चीतों के साथ पशु चिकित्सक एना बस्टो 24 लोगों की टीम के साथ आई हैं।
बाघों को चीतों के स्थान से अलग किया
कूनो नेशनल पार्क में करीब सौ की संख्या में बाघ भी थे, जो चीतों के लिए खतरा हो सकते थे। इन बाघों को चीता के लिए संरक्षित स्थान से अलग कर दिया है। साथ ही चीतों के शिकार के लिए करीब 240 चीतल और छोड़े गए हैं।