आगरालीक्स ….आगरा में सात दिन बाद मिले कोरोना के नए केस, सक्रिय केस की बढ़ी संख्या।
आगरा में पिछले सात दिन से कोरोना के नए केस नहीं मिल रहे थे। कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या भी कम हो गई थी और आगरा कोरोना मुक्त होने जा रहा था। इसी बीच शनिवार को कोरोना के नए केस मिलने से सक्रिय केस भी बढ़ गए हैं।
कोरोना के दो नए केस मिले
आगरा में कोरोना के दो नए केस मिले हैं, दो नए केस मिलने के साथ ही कोई नया मरीज भी ठीक नहीं हुआ है। इससे आगरा में कोरोना के सक्रिय केस बढ़कर छह हो गए हैं।