मथुरालीक्स…मथुरा-वृंदावन आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए खुशखबरी। जन्मभूमि, बांके बिहारी के दर्शन आरामदायक सफर से होंगे। नई रेल बस की सौगात नवरात्र में। ट्रायल हुआ।
भजनों की गूंज के साथ, भक्तिमय होगा वातावरण
मथुरा-वृंदावन के दर्शन के लिए रेलवे ने तीर्थयात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त रेल बस तैयार तैयार कराई है। बस में यात्रियों की सुविधा के लिए बेहतर सीट, मोबाइल-लैपटॉप चार्जिंग, पंखे की व्यवस्था के साथ म्यूजिक सिस्टम दिया गया है, जिसमें भजन गूंजा करेंगे। बस में श्री कृष्ण, राधा के फोटो भी लगाए गए हैं, जिससे रेल बस वातावरण पूरी तरह भक्तिमय रहे।
बरेली के इज्जतनगर कारखाने में बनी है नई बस
रेलवे ने पुरानी रेल बस के स्थान पर नई रेल बस का निर्माण बरेली के इज्जतनगर कारखाने में कराया है, जहां इस पर करीब सवा चार करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत आई है। रेल बस में 80 यात्री एक साथ सफर कर सकते हैं। 56 लोगों के बैठने की जगह है।
इज्जतनगर कारखाने से आए ट्रायल के लिए इंजीनियर
नई रेल बस इज्जत नगर कारखाने से तैयार होने के बाद मथुरा आने पर आज इसका ट्रायल इज्जतनगर से आए एसएसई रजनीश कुमार और जेई अलखू राम ने मथुरा जंक्शन के रेल कर्मचारियों के साथ किया। ट्रायल के दौरान किसी प्रकार की कमी नहीं आने की जानकारी मिली है।
पुरानी रेल बस अभी चल रही है
उल्लेखनीय है कि पहले दो रेल बस चलाई जाती थीं, जिसमें एक खराब हो गई थी। दूसरी रेल बस जो चल रही थी। रेलवे सूत्रों का कहना है कि नई रेल बस नवरात्र में यात्रियों की सुविधा के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी।