Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Shri Krishna Baal Leela describes in the Shrimad Bhagwat Katha, Agra…#agranews
आगरासिटी लाइव

Agra News: Shri Krishna Baal Leela describes in the Shrimad Bhagwat Katha, Agra…#agranews

139

आगरालीक्स…आगरा में श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया. गोपियों की मटकी तोड़ना, माखन चुराना,गायों को चरना और मुरली की धुन पर हर बृजवासी को नचाना…

बृज भूमि धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा सेक्टर 7 के पार्क में चल रही श्रीमद्भागवत कथा
गोपियों की मटकी तोड़ना, माखन चुराना, ग्वाल बालों संग गायों को वन में चराना और अपनी मुरली की धुन पर हर बृजवासी को नचाना। ऐसी भक्तिमय और सचित्र श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर हर श्रद्धालु बलिहारी गया। आवास विकास सेक्टर 7 में बृज भूमि धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में आज कथा वाचक श्रद्धेय एक ब्रह्म राकेश जी ने श्रीकृष्ण के जन्म उपरान्त बृज में मने उत्सव और बाल लीलाओं का वर्णन किया।

श्रीहरि के वामन अवतार, सकटासुर और पूतना वध सहित बृज में कंस के अत्याचारों का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान को पाने के लिए सांसारिक माया को त्यागना पड़ता है। तभी भगवान भक्त के हृदय में प्रवेश करते हैं। मैया यशोदा द्वारा कन्हैया को ऊखल से बांधने की लीला का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान को सिर्फ ममता और भक्ति से ही बांधा जा सकता है। श्रीराम द्वारा जटायु की अन्त्येष्ठी करने की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि एक बार राजा दशरथ ने युद्ध में देवतों की मदद की। इसमें राजा दशरथ का सहयोग जटायु ने भी किया। वरदान स्वरूप राजा दशरथ से जटायु ने उनके पहले पुत्र को मांगा था। इसलिए श्रीराम ने पुत्र समान जटायु की अन्त्येष्ठी की थी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से राजा परिशित रवींद्र सिंह, कमलेश सुरेश कंसल (एडवोकेट)महामंत्री, नितिन गोयल, नमिता गोयल, सुमित जिंदल (मीडिया प्रभारी),गौरव तिवारी, नेत्रपाल यादव,विनोद सिंह तोमर, हरेंद्र सिंह, अनिल सिंह, बाबू सिंह,शशि, वर्षा,कंचन,नेहा,मोनिक,शिवानी, सोनी, पिंकी, हिमांशी, संगीता, कविता,आदि उपस्थित थे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Three couples begin a new life through a mass marriage in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सामूहिक विवाह के जरिए तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू.

आगरा

Agra Live News: Goddess Pitambara Devi’s Praktaya Utsavwill be celebrated for three days at the Sitaram Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सीताराम मंदिर में तीन दिन मनाया जाएगा मां पीतांबरा देवी...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

error: Content is protected !!