Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agra News: A bet of 20 thousand rupees for two friends to go from Agra to Mathura on foot, know what was the result…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: A bet of 20 thousand rupees for two friends to go from Agra to Mathura on foot, know what was the result…#agranews

318

आगरालीक्स….आगरा के दिल्ली गेट पर चाय पीते-पीते दो दोस्तों में लगी पैदल 8 घंटे में मथुरा जाने की शर्त. शर्त की रकम तय हुई 20 हजार रुपये…पढ़ें शर्त का इंटरेस्टिंग नतीजा

दिल्ली गेट पर फेमस चाय वाले के पास रोजाना चाय पीने वालों का जमघट लगा रहता है. रात को तो यहां पर चाय पीने वालों की कुछ ज्यादा ही भीड़ जुट जाती है जिसमें युवा सबसे अधिक होते हैं. लेकिन शनिवार रात को यहां चाय पी रहे दो दोस्तों में चाय पीते पीते एक अजीब बहस होने लगी. दोनों में बहस करते करते ये शर्त लगी कि 8 घंटे के अंदर पैदल पहले कौन मथुरा पहुंचता है. दोनों के बीच इसके लिए 20 हजार रूपये की शर्त लगी. दोनों ने रात को ही मथुरा के लिए अपनी पैदल यात्रा शुरू कर. लेकिन जैसे-जैसे कमद आगे बढ़ते गए, यात्रा बोझिल होने लगी. रुनकता पहुंचने पर दोनेां बुरी तरह से थक गए और वापस लौटने का फैसला किया.

ये है पूरा मामला
हरीपर्वत के विजय नगर में शिवम शर्मा और राहुल का सैंडिल बनाने का कारखाना है. दोनों आपस में गहरे दोस्त हैं. शनिवा की रात को दोनों चाय पीने के लिए दिलली गेट पर गए. यहां चाय पीते पीते एक बिजनेसक कॉम्पलेक्स में सिक्योरिटी इंचार्ज रामपाल भी राहुल भी वहां आ गया. राहुल भी इन दोनों का दोस्त है. चाय पीते पीते राहुल और शिवम में 21 किलोमीटर की गोवर्धन परिक्रमा को लेकर बातचीत होने ली और तीनों अपनी अपनी परिक्रमा पूरी करने के लिए सबसे कम समय लगने का दावा करने लगे.

बातचीत के दौरान ही गर्मागर्म बहस हो गई जिसके बाद शिवम ने राहुल के सामने शर्त रख दी कि यदि वह आठ घंटे में आगरा से मथुरा के टैंक चौराहा की दूरी पैदल तय कर लेका तो वह उसे 20 हजार रूपये देगा. राहुल ने यह शर्त स्वीकार कर ली. वहां मौजूद रामपाल ने भी शर्त वाली इस अनोखी यात्रा में चलने की हामी भरी. चाय की दुकान से ही तीनों ने रास्ते के लिए पानी की बोतलें खरीदं और रात 12 बजे दिल्ली गेट से मथुरा पैदल जाने के लिए निकल लिए. राहुल और रामपाल पैदल शर्त जीतने के लिए चल दिए और इधर शिवम उन पर नजर रखने के लिए अपनी एक्टिवा से पीछे-पीछे चलने लगा. राहुल और रामपाल तेजी से कदम रखते हुए हाइवे पर पहुंच गए और सिकंदरा को पार कर गए लेकिन रूनकता तक पहुंचते-पहुंचते उनके कदम जवाब देने लगे और उन्हें आगे की यात्रा बोझिल लगने लगी. राहुल और रामपाल ने तय किया कि वे अब आगे की यात्रा नहीं कर सकेंगे और उन्होंने लौटने का फैसला किया. तीनों रात को ही वापस लौट आए.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

टॉप न्यूज़

Agra News: Public holiday in UP, including Agra, on October 26 for Valmiki Jayanti…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश. सोमवार को बंद...

error: Content is protected !!