आगरालीक्स…आगरा में दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने मौसम किया सुहाना. तापमान में गिरावट जारी. मौसम विभाग ने जताई इस दिन भारी बारिश के आसार
आगरा में आज दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया. सुबह से धूप निकली लेकिन दोपहर दो बजे के अचानक काले बादलों का डेरा आसमान पर छाया और कुछ ही देर में जमकर बारिश होने लगी. करीब एक घंटे की बारिश में आगरा की सड़कों पर जलभराव हो गया. हालांकि कई जगह हल्की बारिश हुई. बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया. शाम तक रिमझिम बारिश होती रही. इसका असर तापमान पर भी देखने को मिला.
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में लगातार बारिश के चांस बन रहे हैं. 23 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है.