Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: 5170 youths ran in Agra on the first day for Agniveer recruitment…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: 5170 youths ran in Agra on the first day for Agniveer recruitment…#agranews

167

आगरालीक्स…आगरा में अग्निवीर का मैदान फतह करने के लिए पहले दिन दौड़े 5170 युवा. रात 12 बजे से हो गई एंट्री. भर्ती को लेकर जबर्दस्त उत्साह. देखें फोटोज

आगरा में अग्निपथ योजना के तहत 21 दिवसीय सेना भर्ती आज से आनंद इंजीनियिंगर कॉलेज कीठम में शुरू हो गई है. रात 12 बजे से युवाओं की एंट्री शुरू कर दी गई. रैली में आगरा, मथुरा, अलीगढ़, एटा, फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी, इटावा, झांसी, कासगंज और ललितपुर के युवा शामिल होंगे. पहले दिन कासगंज और ललितपुर के युवा यहां दम लगाने के लिए उतरे. पहले दिन के लिए 7129 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया थ लेकिन यहां कुल 5170 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया. आगरा में हो रही इस भर्ती को लेकर युवाओं में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. आगरा में रैली के लिए 1.75 लाख युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है.

ये अभिलेख लेकर आएं
भर्ती मैदान में युवाओं को कक्षा 10 व 12वीं का प्रमाण पत्र, निवास, जाति, चरित्र, अविवाहित, एनसीसी, रिलेशन व खेलकूद प्रमाण पत्र लाना है. सिंगल बैंक खाता, आधार कार्ड, पैनप कार्ड व एफिडेविट और उनकी तीन फोटो कापी के साथ ही पासपोर्ट साइज के 20 फोटो साथ लाने हैं.

इधर पुलिस ने भर्ती स्थल के बाहर की व्यवस्था को पुख्ता कर दिया है. असुविधा और दुर्घटना को देखते हुए मथुरा से आगरा आने वाली लेन को आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के पहले कट से वाहनों को रोक दिया जाएगा जिन्हें दाहिनी लेन पर डायवर्ट कर निकाला जाएगा. करीब दो से ढाई किलोमीटर तक इसी लेन से आने जाने वाले वाहन गुजरेंगे. आनंद इंजीनियरिंग के पहले कट से ढाई किलोमीटर आगरा आने पर बाद में ट्रैफिक को फिर से मथुरा से आने वाली लेन पर भेजा जाएगा. यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

error: Content is protected !!