आगरालीक्स….. आगरा के बीएड छात्रों की परीक्षा दो दिन बाद है, अभी प्रवेश पत्र नहीं मिले हैं। विवि का दावा है कि जिन छात्रों की फीस जमा हो चुकी है उनके प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड किए जा रहे हैं।

आगरा के आंबेडकर विवि के 431 बीएड कॉलेजो के बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों की परीक्षा 23 सितंबर से शुरू होनी है। परीक्षा में 43 हजार से अधिक छात्र शामिल होंगे। करीब 15 हजार छात्रों का कॉलेजों ने परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया था। मंगलवार को कॉलेजों ने परीक्षा शुल्क जमा करा दिया।
अपलोड किए जा रहे प्रवेश पत्र
विवि प्रशासन का दावा है कि लॉइ इन आईडी में प्रवेश पत्र अपलोड किए जा रहे हैं, इसके लिए तैयारी चल रही है।