Friday , 17 July 2026
Home बिगलीक्स Gauri Baba Temple priest murdered in Agra
बिगलीक्स

Gauri Baba Temple priest murdered in Agra

189

आगरालीक्स… आगरा में आधी रात गौरी बाबा मंदिर के पुजारी की पीट पीट कर हत्या कर दी, खून से लथपथ पुजारी के शव से आक्रोश है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र स्थित बाबरपुर गांव प्राचाीन गौरी बाबा मंदिर है। मंदिर के पुजारी गौरी शंकर 55 वर्ष सालों से यहां हैं। मंदिर को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। सोमवार की रात को पांच छह लोग मंदिर पर पहुंचे। उन्होंने पुजारी गौरी शंकर को लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। मंदिर गांव के बाहर होने पर चीख पुकार सुनकर लोग मंदिर की तरफ भागे, तब तक वे भाग गए। वहीं, पुजारी गौरी शंकर की मौत हो चुकी थी, मंदिर परिसर में क्षतविक्षत शव से ग्रामीणों में आक्रोश है। कापफी संख्या में पुलिस फोर्स रात में पहुंच गया।
एक को हिरासत में लिया
पुजारी की हत्या की जानकारी होने पर रात में ही पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ पहुंच गए। स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद उन्होंने एक युवक को हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर को लेकर हो रहे विवाद के बाद पुजारी की हत्या की गई है।

10 अगस्त को खंदौली में महंत की हत्या
इससे पहले आगरा में 10 अगस्त को एक मंदिर में महंत की हत्या कर करोडों की अष्टधातु की 14 मूर्तियां चोरी कर बदमाश फरार हो गए। इससे आक्रोश है, एसएसपी सहित कई थानों का पुलिस फोर्स पहुंच गया है और मामले की छानबीन में जुटा है।
आगरा के खंदौली में प्राचीन लाल मंदिर है, महंत सोरनपुरी मंदिर में सेवा करते थे। लाल मंदिरों में सालों पुरानी अष्टधातु की मूर्तियां हैं। बुधवार सुबह मंदिर में सोरनपुरी का शव पडा हुआ था, उनके सिर पर बर्बता से वार कर हत्या की गई है। वहीं, लोगों ने मंदिर में देखा तो मूर्तियां नहीं थी। इससे काफी संख्या में स्थानीय लोग मंदिर पर पहुंच गए, इसे देखते हुए पुलिस फोर्स पहुंच गया, आक्रोशित लोगों को देख कई थानों का पुलिस फोर्स मंगा लिया गया।
करोडों की कीमत की 14 मूर्तियां चोरी
मंदिर से करोडों की कीमत की 14 मूर्तियां चोरी हुई हैं, ये मूर्तियां अष्टधातु की बताई जा रही हैं और लाल मंदिर में सालों से अष्टधातु की मूर्तियां थी। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण मंदिर पहुंच गए, आस पास के गांव के लोग भी मंदिर पहुंच गए हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather: Last night was the hot and humid night of the month in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल की रात इस महीने की सबसे गर्म रात रही....

बिगलीक्स

Agra’s ISBT Metro Station: Pier construction completed on the elevated section of the first corridor

आगरालीक्स…आगरा के आईएसबीटी स्टेशन तक शुरू होने जा रही है मेट्रो. स्टेशन...

बिगलीक्स

Mathura News: Saint Premanand will give darshan to devotees at the new ashram on Guru Purnima…#mathuranews

मथुरालीक्स…अच्छी खबर, एकांतवास कर रहे संत प्रेमानंद गुरु पूर्णिमा पर नये आश्रम...

agraleaksबिगलीक्स

Live Encounter: SOG kills two miscreants in Shikohabad; two police personnel injured…#firozabad

फिरोजाबादलीक्स…लाइव एनकाउंटर, ट्रेन से जा रहे बदमाशों की पुलिस ने की घेराबंदी....

error: Content is protected !!