Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: No message from the school came to the parents even after the declaration of a holiday for two days…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: No message from the school came to the parents even after the declaration of a holiday for two days…#agranews

194

आगरालीक्स…स्कूलों में दो दिन की छुट्टी घोषित के बाद भी पेरेंट्स के पास नहीं आए स्कूल से कोई मैसेज…कई स्कूलों में चल रहे हैं एग्जाम्स…

आगरा के जिला प्रशासन की ओर से भारी बारिश की आशंका को लेकर नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित किया जा चुका हैं. इस आदेश के जारी होने के बाद भी पेरेंट्स के पास अभी तक स्कूलों से छुट्टी के मैसेजेस नहंी आए हैं. लोग लगातार एक दूसरे के बच्चों के पेरेंट्स से कोई मैसेज आने की जानकारी ले रहे हैं. कई कान्वेंट स्कूलों द्वारा अभी तक पेरेंट्स को छुट्टी के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि छुट्टी का यह आदेश देर शाम को जारी किया गया है. ऐसे में सुबह तक पेरेंट्स के पास छुट्टी के मैसेज आ सकते हैं.

स्कूलों में चल रहे हैं एग्जाम्स
शहर के लगभग सभी कॉन्वेंट स्कूलों में इस समय हाफ ईयरली के एग्जाम्स चल रहे हैं. 23 सितंबर को बच्चों का एग्जाम है, ऐसे में छुट्टी होगी या नहीं इसको लेकर पेरेंट्स लगातार कन्फ्यूज हैं. आज भी सुबह बच्चों के एग्जाम्स थे लेकिन भारी बारिश के चलते स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों के स्कूल पहुंचने का टाइम बढ़ा दिया था. पेरेंट्स का कहना है कि अगर कोई मैसेज नहीं आता है तो बच्चों को स्कूल भेजना ही पड़ेगा, क्योंकि एग्जाम्स चल रहे हैं.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

error: Content is protected !!