आगरालीक्स…… आगरा में अग्निवीर भर्ती में शमिल होने के लिए आए युवक की मौत, युवक बस से आया था, वह नींद में था। बस से उतरते समय हाईटेंशन की लाइन के संपर्क में आ गया। उसे एसएन में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

आगरा के आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में अग्निवीर भर्ती चल रही है। हर रोज अलग अलग जिलों के अभ्यर्थियों को बुलाया जा रहा है। अग्निवीर भर्ती में शमिल होने के लिए 22 साल का निशांत निवासी जालौन जयप्रकाश नगर कौंछ गुरुवार को रोडवेज बस से आया था। वह बस की छत पर सो गया।
हाईटेंशन की लाइन के चपेट में आने से मौत
बस आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के पास रुकी, वह बस से नीचे उतर रहा था। इसी दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। साथी अभ्यर्थी निशांत को लेकर एसएन पहुंचे, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।