Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra News: Governor Anandiben Patel in Agra yesterday. University campus will be inspected…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Governor Anandiben Patel in Agra yesterday. University campus will be inspected…#agranews

171

आगरालीक्स…आगरा में कल राज्यपाल आनंदी बेन पटेल. यूनिवर्सिटी कैंपस का करेंगी निरीक्षण. रविवार को खुलेगी यूनिवर्सिटी

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बहुचर्चित बीएएमएस की कॉपियां बदलने के केस की जांच के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इस रविवार को आगरा आ रही हैं. वे यहां पर यूनिवर्सिटी का निरीक्षण करेंगी. राज्यपाल के आगरा आगमन और यूनिवर्सिटी के निरीक्षण को लेकर रविवार को विश्वविद्यालय खुलेगा.

ये है पूरा कार्यक्रम
राज्यपाल 25 सितंबर रविवार को सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर राजकीय वायुयान से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर आएंगी. यहां से पांच मिनट बाद वे कार से मथुरा के लिए प्रस्थान करेंगी. 12.30 बजे वह मथुरा से कार द्वारा ही आगरा यूनिवर्सिटी के खंदारी परिसर स्थित गेस्ट हाउस में पहुंचेंगी. यहां करीब डेढ घंटे रूकने के बाद दोपहरदो बजे संस्कृति भवन का निरीक्षण करेंगी. इसके बाद छलेसर परिसर, विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर, खंदारी परिसर का भी निरीक्षण केंगी. शाम सात बजे तक अधिकारियों के साथ ही खंदारी परिसर में बैठक होगी. कुलाधिपति आवास में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह वह आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेंगी. कुलसचिव विनोद कुमार के अनुसार राज्यपाल के आगमन को लेकर रविवार को विश्वविद्यालय के सभी कैंपस खुलेंगे और सभी कर्मचारी निर्धारित समय पर विवि और आवासीय संस्थान आएंगे.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 4th June 2025

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra Live News: Hariyali Teej festival was held at Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple.#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हिंडोले पर विराजे ठाकुरजी, झोंटा देने भक्तों की लगी होड़....

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

आगरा

Agra Live News: There will be a strong demand in Agra to give the cow the respect of Mother of the Nation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पुरजोर तरीके से होगी गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने...

error: Content is protected !!