Thursday , 26 November 2026
Home आगरा Agra News: The court ruled in favor of the customer when the company’s mattress was not comfortable…#agranews
आगरा

Agra News: The court ruled in favor of the customer when the company’s mattress was not comfortable…#agranews

288

आगरालीक्स…कंपनी से लिए गए गद्दे नहीं निकले आरामदायक. वारंटी पर भी नहीं बदले तो ग्राहक पहुंच गया कोर्ट…कोर्ट ने आज सुनाया फैसला

आगरा में एक वर्ष की वारंटी में लिए गए गद्दे आरामदायक नहंी निकले, जिस पर ग्राहक ने शिकायत की और गद्दों को बदलने के लिए कहा. लेकिन शिकायत के बाद भी जब कंपनी द्वारा गद्दे नहीं बदले गए तो ग्राहक ने इस संबंध में उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में अपना वाद दायर कर दिया. शनिवार को इस मामले में उपभोक्ता आयोग प्रथम के अध्यक्ष सर्वेश कुमार और सदस्य अरुण कुमार ने ग्राहक के पक्ष में निर्णय सुनाया. निर्णय के तहत कंपनी को 45 दिन के अंदर गद्दों की कीमत सात प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से उपभोक्ता को देने के आदेश दिए गए हैं.

जानें पूरा मामला
मामला दयालबाग के एलोरा एन्क्लेव में रहने वाले तेजवीर सिंह से जुड़ा हुआ है. तेजवीर सिंह ने 11 अक्टूबर 2019 को एक नामचीन कंपनी के दो गद्दे 14 हजार 700 रूपये में खरीदे थे. कंपनी की ओर से एक साल की वारंदी दी गई थी और कोई भी कमी आने पर बदलने काके कहा था. तेजवीर सिंह के अनुसार गद्दे बेड पर लगाए लेकिन वो ऊपर नीचे थे और बिल्कुल भी आरामदायक नहंी थे. इसके कारण उन्हें सोने में भी परेशानी होने लगी. इस पर तेजवीर सिंह ने नवंबर 2019 में कंपनी में इसकी शिकायत की. कंपनी की ओर से एक व्यक्ति उनके घर आया और उसने गद्दों की जांच की. कमी को देखते हुए उसे बदलवाने का आश्वासन दिया लेकिन उसकी शिकायत पर कंपनी ने कोई ध्यान नहीं दिया. न तो गद्दों को बदला गया और न ही वापस लिया गया.

गद्दे नहीं बदलने पर तेजवीर ंिसह ने अधिवक्ता धर्मेंन्द्र कुमार चौधरी के माध्यम से एक नोटिस भेजा. नोटिस का जवाब भी न आने पर जनवरी 2022 में अधिवक्ता के माध्यम से उपभोक्ता आयोग प्रथम में वार पेश कियागया. इसमें गाजियाबाद की कंपनी के जनरल मैनेजर और आगरा में धाकरान चौराहे के पास स्थित कंपनी के ट्रेडर्स को पक्षकार बनाया गया.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 26th November 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Statue of Ahilyabai Holkar in Etmadpur, Agra, adorned with a gold and silver crown…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एत्मादपुर में अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा को पहनाया सोने—चांदी का...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Gastric Cancer Awareness Month”, Know the Signs. Detect Early. Fight Gastric Cancer — Early Detection Can Save Lives | Dr. Bhuwanesh Sharma

आगरालीक्स…एसिडिटी की गोली से ‘दबा’ रहे हैं पेट की जलन? कहीं अंदर...

आगरा

Agra News: Death of a stray dog ​​in Agra; animal lovers demand strict action…#agranews

आगरालीक्स...आगरा में बेजुबान श्वान की मौत. पशु प्रे​मी बोले—एफआईआर के तीन दिन...

error: Content is protected !!