आगरालीक्स… नवरात्र में व्रत के साथ फलहारी-शाकाहारी खाना खाया जाता है, लेकिन देश में एक ऐसा शहर भी है जो पूरी तरह शाकाहारी है। जानिये इस शहर के बारे में।
गुजरात के पालीताना शहर को मिला है यह दर्जा

देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग परंपराएं हैं लेकिन गुजरात जिले के पालीताना शहर शाकाहारी है, जहां मांसाहार पर पूरी तरह से कड़ा प्रतिबंध है।
जैन मुनि और संतों की भूख हड़ताल पर घोषित हुआ था शाकाहारी शहर
पालीताना शहर में जैन मंदिरों की संख्या काफी है। वर्ष 2014 में करीब 200 से ज्यादा जैन मुनि और संतों ने भूख हड़ताल कर सरकार से मांग की थी कि जानवरों को मारने पर रोक लगाएं और जल्द से जल्द बूचड़खाना पर प्रतिबंध लगाया जाए। इस भूख हड़ताल को देखकर सरकार को भी झुकना पड़ा।
जैनतीर्थ धाम शत्रुजय की पहाड़ियों पर एक हजार से ज्यादा मंदिर
भावनगर जिले में स्थित पालीताना शहर में शत्रुजय की पहाड़ियों पर करीब एक हजार जैन मंदिर हैं। ऐसे यहां कई मंदिर हैं जो मुख्य रूप से जैन धर्म के पहले तीर्थंकर भगवान आदिनाथ को समर्पित है। वही सबसे बड़ी चौमुखा मंदिर है, इसके अलावा कुमारपाल, समप्रति राज, विमल शाह मंदिर भी यही है। मंदिरों की वास्तु कला भी बेमिसाल है।