Wednesday , 28 October 2026
Home आगरा Agra News: Hindustan College students made an app to know the live location of electric buses…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Hindustan College students made an app to know the live location of electric buses…#agranews

274

आगरालीक्स…हिन्दुस्तान कॉलेज के छात्रों ने इलेक्ट्रिक बसों की लाइव लोकेशन की जानकारी के लिए बनाया एप. मोबाइल पर ही मिलेगी बसों की लोकेशन

हिन्दुस्तान कॉलेज के षिक्षक भौतिकी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विनोद कुषवाह, प्रथम वर्ष समन्वयक एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुरूचि कुमार एवं बायोटेक्नोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर विपिन कुमार के निर्देषन में कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग एवं आई.टी. विभाग के छात्र धीरज यादव, पार्थ सिकरवार एवं अनमोल कष्यप ने एक ऐसी स्वचलित तकनीक विकसित की है जिससे समय की बचत के साथ-साथ उपयुक्त स्थान पर इलेक्ट्रिक बसों की जानकारी मोबाइल एप के माध्यम से पाना सम्भव हो सकेगा और व्यक्ति के बहुमूल्य समय को बचापाना सम्भव होगा एवं आर्थिक हानि से व्यक्ति बच सकेगा। यह तकनीक आगरा में संचालित सभी इलेक्ट्रिक बसों के लिए कारगर साबित होगी तथा किसी भी समय पर बस की उपयुक्त लोकेषन पाना सम्भव होगा। यह तकनीक जीपीएस के माध्यम से स्वचालित होगी। इस तकनीकी में छात्रों ने कम्प्यूटर पर प्रोग्रोमिंग कर जीपीएस के माध्यम से सभी बसों को एक प्रोग्राम के तहत जोड़ा जायेगा तथा आवागमन की व्यवस्था को एक स्थान पर बैठकर नियंत्रित किया जा सकता है। इस तकनीकी के मदद से बुजुर्गों, महिलाओं तथा दिव्यांगों को बसों के लिए बहुत लम्बा इंतजार नहीं करना पड़ेगा एवं युवाओं को अपने स्थान पर समय अनुसार पहुंचना आसान हो जायेगा एवं मोबाइल एप के माध्यम से एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने की टिकट का भुगतान करने की सुविधा प्रदान करता है तथा यह परिचालकों के लिये उपयोगी साबित होगा।

शारदा ग्रुप के वाइस चेयरमैन वाई.के गुप्ता एवं कार्यकारी उपाध्यक्ष प्रो. वी.के शर्मा ने छात्रों एवं षिक्षकों को इस नायाब तकनीक को विकसित करने पर हर्ष व्यक्ति किया एवं आगरा प्रषासन से आग्रह करने का आष्वासन दिया है कि जल्द से जल्द जिला प्रषासन एवं परिवहन विभाग की मदद एवं अनुमति से इसको आम लोगों के लिए बसों में उपयोगी बनाया जा सके। कॉलेज के निदेषक डॉ. राजीव कुमार उपाध्याय ने छात्रों के इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया तथा षिक्षकों एवं छात्रों को बधाई एवं शुभकामनायें दी। उन्होंने इस तकनीकी के बारे में बताया कि यह तकनीक लोगों के रोजमर्रा की व्यस्तता भरी जिन्दगी में समय बचाने में कारगर होगी जिससे व्यक्ति अपने कार्य एवं परिवार को अधिक समय दे पायेगा एवं किसी जरूरी कार्य हेतु गंतव्य स्थान पर समय पर पहुंच पायेगा। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना है तो वह आगरा शहर के अन्दर बसों की गतिमान स्थिति का सही आकलन कर सकता है।

इस अवसर पर संस्थान के डीन फैकल्टी डॉ. हरेन्द्र सिंह, डीन आर एण्ड डी प्रो. एम.एस. गौर, डीन स्टूडेंट वैलफेयर डॉ. संदीप अग्रवाल, डीन अकैडमिक श्री विजय कट्टा, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, षिक्षकगणों ने छात्रों एवं षिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनायें दी।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 28th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

error: Content is protected !!