आगरालीक्स…. आगरा में डीजे की आवाज कम करने पर विवाद, आरपीएफ के जवान के बेटे की गोली मारकर हत्या।
आगरा के अछनेरा थाने के कचौरा गांव में आरपीएफ में जवान गुलाब सिंह का परिवार रहता है, बुधवार को गांव में डीजे चल रहा था, आरपीएफ के जवान के बेटे जोगेंद्र सिंह ने डीजे की आवाज कम करने के लिए कहा। इसे लेकर डीजे चला रहे लोगों से जोगेंद्र का विवाद हो गया।

सीने में मारी दो गोली
विवाद होने पर जोगेंद्र के सीने में दो गोली मार दी, खून से लथपथ जोगेंद्र को लेकर स्थानीय लोग एसएन पहुंचे, डॉक्टरों ने जोगेंद्र को म्रत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों पर आक्रोश
जोगेंद्र के गोली मारने से ग्रामीणों में आक्रोश है। जोगेंद्र के परिजनों ने दूसरे पक्ष के रवि पर गोली मारने के आरोप लगाए हैं। एसपी ग्रामीण पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।