आगरालीक्स …आगरा के नए डीएम गौरव दयाल ने चार्ज ले लिया, उन्हें पंकज कुमार की जगह आगरा का डीएम बनाया गया है। शनिवार दोपहर में कलेक्ट्रेट भ्रमण के पश्चात मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर सुनिश्चित कराया जायेगा और शासन की जन कल्याणकारी तथा विकास परक योजनाओं का लाभ निचले स्तर तक धरातल पर अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा। जनपद में पेयजल तथा जल भराव की समस्याओं में सुधार के लिए आंशिक रूप से खराब पाइप्ड पेयजल योजनाओं में सुधार लाकर संचालित कराया जायेगा। जल भराव की समस्या में सुधार के लिए नगर निगम से समन्वय स्थापित कर ड्रेनेज सिस्टम को सुदृढ़ कराया जायेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान रहेगा, जिससे आम जनता को समस्या उत्पन्न न हों। जब आम जनता को परेशानी नहीं होगी तो निश्चित रूप से जनपद में विकास योजनाओं को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में प्रातः 10 से 12 बजे तक बैठकर आम जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर सुनिश्चित करायेंगे। जिससे आम जनता की परेशानिया कम होंगी। जिसके लिए अधिकारियों को संवेदनशील बनाया जायेगा।
2004 बैच के हैं आईएएस
2004 बैच के आईएएस अधिकारी पूर्व में जनपद- एटा, जौनपुर, मुजफ्फर नगर, झांसी, लखीमपुर खीरी, तथा बरेली में जिलाधिकारी पद पर रहे हंै। जिलाधिकारी का सर्किट हाउस आगमन पर मुख्य विकास अधिकारी नगेन्द्र प्रताप सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बुके भेंट कर स्वागत किया गया और जिलाधिकारी को गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया। इसके पश्चात जिलाधिकारी श्री गौरव दयाल ने जिलाधिकारी निवास जाकर पूर्व जिलाधिकारी श्री पंकज कुमार से शिष्टाचार मुलाकात करने के बाद कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार पहुंचकर चार्ज लिया और कलेक्ट्रेट में संयुक्त कार्यालय सहित विभिन्न पटलों का अवलोकन भी किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नगेन्द्र प्रताप, नगर आयुक्त इन्द्रविक्रम सिंह, आरएफसी कै0 प्रभांशु श्रीवास्तव, एडीए सचिव राजेश कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) हरनाम सिंह, अपर जिलाधिकारी (नगर) धर्मेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राजकुमार, अपर जिलाधिकारी (ना0आ0) अतुल सिंह, अपर जिलाधिकारी (भूमि अध्याप्ति) नगेन्द्र शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट रेखा एस चैहान, अपर नगर मजिस्ट्रेट अरूण कुमार, सभी उप जिला मजिस्ट्रेट, तहसीलदार सदर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
Leave a comment