
शनिवार सुबह 11 बजे दयालबाग क्षेत्र की एक पॉश कॉलोनी निवासी दसवीं की छात्रा अपनी तीन साल की ममेरी बहन को स्कूल से लेकर लौट रही थी। घर के नजदीक एक वैन उसके पास आकर रुकी, गेट खुला और छात्रा को पता पूछने के लिए बुलाया। वह वैन के पास आई, युवकों ने छात्रा और उसकी बहन को वैन के अंदर खींच लिया। एक घंटे बाद एक पार्क में बदहवास छात्रा और उसकी तीन साल की बहन मिली, उसके कपडे अस्त व्यस्त थे और खून लगा हुआ था। इस मामले में परिजनों ने थाना न्यू आगरा में शाम को अगवा कर चलती कार में गैंग रैप का मुकदमा दर्ज कराया। छात्रा का मेडिकल कराया गया, उसमें रैप की पुष्टि हुई है।
तीन साल की बहन की गर्दन पर रख दिया था चाकू
होश आने पर छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसे और उसकी तीन साल की बहन को वैन में खींचने के बाद युवकों ने कपडे से मुंह बंद कर दिया। इसके बाद एक युवक ने तीन साल की बहन के गर्दन पर चाकू लगा दिया और उसके बाद चलती वैन में गंदा काम किया, वह बेहोश हो गई, इसके बाद उसे कुछ पता नहीं था, होश आने के बाद उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।
सीसीटीवी से युवकों की हो रही पहचान
इस मामले से पुलिस अधिकारियों में खलबली मची हुई है। जहां से छात्रा और उसकी बहन को अगवा किया गया था, वहां एक घर के बाहर सीसीटीवी लगा था। पुलिस सीसीटीवी की फुटैज खंगाल रही है। इसमें वैन दिखाई दे रही है, वैन में बैठे युवकों की पहचान की जा रही है।
अपने मामा के घर रह रही थी छात्रा
छात्रा तीन साल से अपने मामा के घर रही थी और कक्षा 10 में थी, उसकी ममेरी बहन प्ले स्कूल में पढती है, वह उसे लेकर आ रही थी, उसी समय उसे अगवा कर लिया गया।
(इंटरनेट फोटो )
Leave a comment