Monday , 14 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Morari Bapu has arrived in Agra for the Ram Katha…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Morari Bapu has arrived in Agra for the Ram Katha…#agranews

8

आगरालीक्स….आगरा में राम कथा के लिए आगरा पहुंचे मोरारी बापू, 23 साल बाद ताजनगरी में कहेंगे कल से रामकथा. बैंड-बाजों और पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत

23 वर्ष बाद एक बार फिर ताजनगरी आगरा संत मोरारी बापू के पावन सानिध्य में रामकथा के अमृत वचनों का रसपान करने के लिए तैयार है। 15 से 23 सितंबर तक फतेहाबाद रोड स्थित जेपी वेडिंग ग्राउंड में आयोजित होने वाली नौ दिवसीय रामकथा से एक दिन पूर्व सोमवार को मोरारी बापू आगरा पहुंच गए। उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बैंड-बाजों की मधुर धुन और पुष्पवर्षा के बीच भक्तों ने बापू का भव्य स्वागत किया। गुजरात से चार्टर प्लेन द्वारा खेरिया हवाई अड्डे पहुंचे मोरारी बापू वहां से फतेहाबाद रोड स्थित करुणानिधान परिवार के सदस्य ललित गुप्ता के निवास पहुंचे। सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे उनके आगमन पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ स्वागत किया।

कथा से पहले ही देश-विदेश से पहुंचने लगे श्रद्धालु
करूणानिधान परिवार के सदस्य ललित गुप्ता, सतीश कुमार शाह और मनीष मित्तल ने बताया कि मोरारी बापू की रामकथा का रसपान करने के लिए देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से श्रद्धालुओं का आगरा पहुंचना शुरू हो गया है। अब तक तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से 1000 से अधिक श्रद्धालु आगरा पहुंच चुके हैं। श्रद्धालुओं के आगमन का सिलसिला लगातार जारी है। करुणानिधान परिवार की ओर से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। कथा स्थल पर बनी डॉरमेट्री के साथ ही शहर के विभिन्न होटलों में भी श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति का प्रयास है कि दूर-दराज से आने वाले भक्तों को कथा श्रवण के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मंगलवार शाम से शुरू होगी रामकथा
जेपी वेडिंग ग्राउंड में मंगलवार, 15 सितंबर को शाम 4 बजे से 7 बजे तक रामकथा का शुभारंभ होगा। इसके बाद 16 सितंबर से प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मोरारी बापू रामकथा का वाचन करेंगे।
23 सितंबर तक चलने वाली इस रामकथा में भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, प्रेम और भक्ति के संदेशों से श्रद्धालु आध्यात्मिक रूप से लाभान्वित होंगे। आगरा के साथ-साथ विभिन्न प्रदेशों और विदेशों से आए भक्तों के लिए यह आयोजन विशेष आध्यात्मिक अनुभूति का अवसर बनेगा।

प्रतिदिन होगी भोजन प्रसादी की व्यवस्था
कथा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति ने बताया कि मोरारी बापू की भावना के अनुरूप कथा श्रवण के साथ श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी के माध्यम से भी तृप्ति मिले, इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। कथा स्थल पर विशाल वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किया गया है, जिसमें 5000 से अधिक श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था है। भोजन प्रसादी के लिए अलग से विशाल पंडाल बनाया गया है, जहां एक बार में लगभग 1000 श्रद्धालु बैठकर प्रसादी ग्रहण कर सकेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता और सुचारु व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 23 वर्ष बाद मोरारी बापू के आगमन से आगरा में रामकथा को लेकर भक्तिमय वातावरण बन गया है। अब श्रद्धालु मंगलवार से शुरू होने वाली रामकथा के अमृत वचनों का रसपान करने के लिए उत्सुक हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Another Example of Honesty in Agra, Auto Driver Returns Woman Passenger’s Bag Left Behind in Auto

आगरालीक्स…ईमानदारी की कीमत नहीं होती, ऑटो में छूटा लाखों का बैग, ऑटो...

टॉप न्यूज़

UP News: Lovers caught in a room at midnight; family members dressed them as bride and groom and sent them off together….#upnews

यूपीलीक्स…आधी रात को प्रेमिका के कमरे में गया प्रेमी. प्रेमिका के घरवालों...

टॉप न्यूज़

Agra News: Rojgar Mela in Agra on September 17; companies to recruit for over 1,000 positions.

आगरालीक्स…आगरा में 17 सितंबर को निशुल्क रोजगार मेला. 1000 से अधिक पदों...

टॉप न्यूज़

Agra News: Morari Bapu will recite Ramkatha in Agra from 15th September …#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 23 साल बाद फिर पधारेंगे मोरारी बापू, रामकथा कहेंगे. 40...

error: Content is protected !!