Tuesday , 24 November 2026
Home आगरा Agra Crime News: The dead body of a married woman was found hanging in Agra. got married five months ago…#agranews
आगरा​क्राइम

Agra Crime News: The dead body of a married woman was found hanging in Agra. got married five months ago…#agranews

279

आगरालीक्स…आगरा में विवाहिता का शव फंदे पर लटके मिला. पांच महीने पहले हुई थी शादी. दहेज हत्या का आरोप

आगरा के थाना मलपुरा में ​विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला. उसकी शादी पांच महीने पहले ही हुई थी. मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पांच महीने पहले हुई थी शादी
थाना सैंया के सोंरा में रहने वाले भीकम सिंह ने अपनी बेटी 20 वर्षीय राधा की शादी नौ मई 2022 को मलपुरा के गढ़ी हरलाल रोड स्थित जेके एन्क्लेव कॉलोनी में रहने वाले सौरव पुत्र अलखराम के साथ की थी. भीकम सिंह ने बताया कि उसने शादी में चार लाख रूपये के साथ सोने और चांदी के आभूषण सहित पूरा घरेलू सामान दिया था. लेकिन इसके बावजूद पति और उसके परिजन दहेज के लिए उसकी बेटी राधा का उत्पीड़न करते थे और उसके साथ मारपीट किया करते थे.

उन्होंने बताया कि एक बार समाज के लोगों के साथ पंचायत भी हो चुकी है. काफी समझाया गया लेकिन ससुरालियों द्वारा बेटी का उत्पीड़न जारी रहा. सोमवार शाम को उन्हें बेटी के ससुराल से फोन पर सूचना मिली कि राधा की मौत् हो गई है. पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया गया है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Grand procession of Shri Krishna and Balarama taken out in Agra

आगरालीक्स…आगरा में निकली श्रीकृष्ण-बलराम की भव्य शोभायात्रा. धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता...

आगरा

Agra News: Special events held in gurdwaras across Agra to mark the Prakash Utsav of Guru Nanak Dev Ji…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारों में विशेष...

आगरा

Agra Weather: Cold winds have intensified the chill in Agra; maximum temperatures have dropped…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी. अधिकतम तापमान में आई गिरावट....

आगरा

Agra News: Instagram friend swindles Rs 6.70 lakh from a woman in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में इंस्टाग्राम के ‘अर्जुन कपूर’ ने महिला को अपने जाल में...

error: Content is protected !!