आगरालीक्स आगरा के रहने वाले सेना में सहायक लेखाकार को पाकिस्तानी युवती ने हनीट्रैप में फंसाया, पाकिस्तानी युवती आईएसआई एजेंट होने की आशंका, मुकदमा दर्ज। वाटस एप से युवती को भेजे 250 मैसेज।
आगरा के सिकंदरा के मूल निवासी सहायक लेखा अधिकारी इमामी खान आगरा में सेना छावनी में तैनात थे, 15 दिन पहले उनका तबादला रुड़की सेना छावनी के पेय एंड अकाउंट कार्यालय में हुआ है। मंगलवार को कंट्रोलर आफ डिफेंस अकाउंट सीडीए की टीम रुड़की सेना छावनी पहुंची, टीम ने सहायक लेखा अधिकारी इमामी खान से पूछताछ की। शाम को इमामी खान पर सेना के वरिष्ठ लेखाधिकारी पवन कुमार गुप्ता की तरफ से दी गई तहरीर पर रुड़की सिविल लाइसेंस कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

दर्ज कराए गए मुकदमें पाकिस्तानी युवती के संपर्क में होने की बात
रुड़की में दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि छह मई 2022 से इमामी खान पाकिस्तान की युवती के संपर्क में थे। इमामी खान से पाकिस्तानी युवती को वाटस एप पर 230 मैसेज भेजे, पूछताछ में सामने आया है कि युवती लंदन में है, सीडीए की टीम ने मोबाइल जब्त कर लिया है, इसकी छानबीन से पूरा मामला सामने आएगा।
सूचना लीक करने का आरोप
वरिष्ठ लेखाधिकारी द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में इमामी खान पर संस्था के साथ धोखा करने और गुप्ता सूचना लीक करने का आरोप लगाया है।