आगरालीक्स… आगरा में बाइकर्स गैंग ने शिक्षिका का पर्स लूट लिया, उन्होंने विरोध किया, वह सडक पर गिर गई उनके चोट आई है, बाइक सवार बदमाश पर्स लूट कर फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
आगरा में बाइकर्स गैंग सक्रिय हो गया है। एक के बाद एक महिलाओं से पर्स और चेन की लूट की जा रही है, बुधवार को प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका कमला नगर निवासी सीमा जैन दोपहर में घर के लिए लौट रही थी। कालिंदी विहार सौ फुटा रोड पर बाइकर्स गैंग ने उनका पर्स लूट लिया, उन्होंने पर्स नहीं छोडा वह बाइक से गिर गई, बदमाश उन्हें सडक पर घसीटते हुए ले गए, इससे उनके चोट आई हैं। इसे देख स्थानीय लोग आ गए, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।
Leave a comment